फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood Stars: भारतीय संस्कृति के साथ हिंदू धर्म में गहरी रुचि रखते हैं ये हॉलीवुड सितारे, देखें सूची

Tue, 25 Jun 2024 03:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Jun 2024 03:41 PM IST
विज्ञापन
Hollywood Celebs Who Love Indian Culture Julia Roberts Will Smith Huge Jackman Robert downey Jr
हॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

सनातन धर्म लोगों को बेहतर जीवन जीने का तरीका सिखाता है। यह सबसे पुराने और सबसे व्यापक धर्मों में से एक है, जिसकी जड़ें 5000 साल से भी पहले की हैं। बीते कुछ समय में दुनियाभर के लोगों पर भारतीय परंपराओं और आदर्शों ने गहरा असर दिखाया है। बहुत से आम विदेशी नागरिकों के साथ हॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां भी हिंदू धर्म में गहरी रुचि रखती हैं। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...

Hollywood Celebs Who Love Indian Culture Julia Roberts Will Smith Huge Jackman Robert downey Jr
विल स्मिथ - फोटो : इंस्टाग्राम
विल स्मिथ

विल स्मिथ हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। वे अब तक कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुके हैं। किंग रिचर्ड में अभिनय के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके विल स्मिथ हिंदू धर्म और भारतीय परंपराओं में गहरा विश्वास रखते हैं। हरिद्वार यात्रा के दौरान सनातन धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था देखे को मिली थी।

Hollywood Celebs Who Love Indian Culture Julia Roberts Will Smith Huge Jackman Robert downey Jr
ह्यू जैकमैन - फोटो : इंस्टाग्राम
ह्यू जैकमैन 

ह्यू जैकमैन जल्द ही डेडपूल एंड वूल्वरिन नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। एक्स-मेन की भूमिका  से दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल करने वाले ह्यू जैकमैन की हिंदू धर्म में गहरी रुचि है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह भगवद गीता और उपनिषद पढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Celebs Who Love Indian Culture Julia Roberts Will Smith Huge Jackman Robert downey Jr
रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : इंस्टाग्राम
रॉबर्ट डाउनी जूनियर

राबर्ट डाउनी जूनियर अपने आयरन मैन के किरदार की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। फिल्म ओपनेहाइमर के लिए वह ऑस्कर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। वह भी हिंदू परंपराओं, संस्कृति और रीति-रिवाजों को बहुत पसंद करते हैं। भगवान कृष्ण और इस्कॉन से उनका गहरा जुड़ाव है। 

विज्ञापन
Hollywood Celebs Who Love Indian Culture Julia Roberts Will Smith Huge Jackman Robert downey Jr
सिल्वेस्टर स्टेलोन - फोटो : इंस्टाग्राम
सिल्वेस्टर स्टेलोन

सिल्वेस्टर स्टेलोन अपने एक्शन के लिए काफी मशहूर है। हॉलीवुड सुपरस्टार भी हिंदू धर्म में गहरी आस्था रखते हैं। सिलवेस्टर स्टेलॉन ने अपने परिवार को हरिद्वार भेजा था, जहां उन्होंने अपने बेटे के पिंडदान करवाया था। इसके बाद उन्होंने मानसिक शांति का अनुभव किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed