फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Megalopolis: अमेरिका में जोरदार तरीके से रिलीज होगी 'मेगालोपोलिस', लायंसगेट के साथ हुआ वितरण सौदा

Tue, 18 Jun 2024 09:45 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 18 Jun 2024 09:45 AM IST
विज्ञापन
Francis Ford Coppola most awaited film Megalopolis To Be Released By Lionsgate In Us read details inside
फिल्म 'मेगालोपोलिस' - फोटो : इंस्टाग्राम @francisfordcoppola

फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की 12 करोड़ डॉलर में बनकर तैयार हुई फिल्म 'मेगालोपोलिस' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पिछले महीने कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म को 27 सितंबर को लांयसगेट की ओर से अमेरिका में रिलीज किया जाएगा। 


Bad Cop Exclusive: शूटिंग से महीना भर तक लापता थे अनुराग कश्यप, तय हो गया था दूसरे अभिनेता का नाम और फिर...

Francis Ford Coppola most awaited film Megalopolis To Be Released By Lionsgate In Us read details inside
फ्रांसिस फोर्ड कोपोला, मेगालोपोलिस - फोटो : ट्विटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लायंसगेट और फिल्म की निर्माता कंपनी के बीच यह वितरण सौदा हुआ है। निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला ही इस फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म अमेरिकन जोएट्रोप के बैनर तले बनी है। दिलचस्प बात यह है कि लायंसगेट की एक और फिल्म उसी दिन रिलीज होने वाली है। 

Francis Ford Coppola most awaited film Megalopolis To Be Released By Lionsgate In Us read details inside
मेगालोपोलिस - फोटो : यूट्यब

इस हॉरर फिल्म का नाम नेवर लेट गो है। वहीं, यूनिवर्सल द वाइल्ट रोबोट और पैरामाउंट इंटरस्टेलर की दसवीं सालगिरह पर इसे दोबारा रिलीज करने जा रही है। स्टूडियो पहले से ही कोपोला के अमेरिकन जोएट्रोप बैनर के साथ व्यापारिक रिश्ते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Francis Ford Coppola most awaited film Megalopolis To Be Released By Lionsgate In Us read details inside
फ्रांसिस फोर्ड कोपोला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

स्टूडियो ने फिल्मकार की कई फिल्मों के डायरेक्टर्स कट जैसे एपोकैलिप्स नाउ फाइनल कट, द कन्वर्सेशन, द कॉटन क्लब एनकोर, टकर: द मैन एंड हिज ड्रीम, और वन फ्रॉम द हार्ट: रिप्राइज को रिलीज किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार लायंसगेट स्टूडियो सभी होम एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म पर मेगालोपोलिस के वितरण को भी संभालेगा।

विज्ञापन
Francis Ford Coppola most awaited film Megalopolis To Be Released By Lionsgate In Us read details inside
मेगालोपोलिस - फोटो : यूट्यब

मेगालोपोलिस के वितरण के लिए अन्य देशों के वितरकों की जानकारी भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूके में एंटरटेनमेंट फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स लिमिटेड, फ्रांस में ले पैक्टे, जर्मनी, ऑस्ट्रिया और स्विटजरलैंड में कॉन्स्टैंटिन फिल्म, इटली में ईगल पिक्चर्स, स्पेन में ट्रिपिक्चर्स, ऑस्ट्रेलिया में मैडमैन एंटरटेनमेंट, बेनेलक्स में सितंबर फिल्म्स, बुल्गारिया में प्रोफिल्म, चेक गणराज्य और स्लोवाकिया में फिल्म यूरोप, एक्स-यूगोस्लाविया में एमसीएफ मेगाकॉम फिल्म, ग्रीस में फीलगुड एंटरटेनमेंट, हंगरी में मोजिनेट, इस्त्राइल में लेव सिनेमाज, मोरक्को में फैसिलिटी इवेंट, पुर्तगाल में मिडास फिल्म्स, रोमानिया में इंडीपेंडेंटा फिल्म, स्कैंडिनेविया में नजुटाफिल्म्स, और तुर्की के बीर फिल्म इसे रिलीज करेंगे। 
MCU Movies: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्में कर रहीं राज, इतने वर्षों में एमसीयू से जुड़े कई सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed