{"_id":"575e75664f1c1ba43f11c1e8","slug":"demi-lovato-opens-up-about-her-sexuality","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हीरोइन बोली, लड़की और लड़का दोनों से बना सकती हूं रिश्ते","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हीरोइन बोली, लड़की और लड़का दोनों से बना सकती हूं रिश्ते
Mon, 13 Jun 2016 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 13 Jun 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री डेमी लोवेटो ने अपने बारे में एक ऐसी बात कही है, जिससे सब चौंके हुए हैं। दरअसल अपने ब्वॉयफ्रेंड के ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा कि वो रिश्ते को लेकर डरी हुई नहीं हैं।
हीरोइन बोली, लड़की और लड़का दोनों से बना सकती हूं रिश्ते
2 of 5
हफिंगटन पोस्ट के अनुसार, डेमी लोवेटो ने अपनी सेक्सुएलिटी को कोई नाम देने से इंकार करते हुए कहा है कि वह प्यार को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ एक सरल सा रिश्ता मानती हैं। इसे पुरुष या स्त्री में नहीं बांध सकते। उन्होंने कहा कि वो किसी महिला के साथ भी रिश्ते रख सकत हैं।
हीरोइन बोली, लड़की और लड़का दोनों से बना सकती हूं रिश्ते
3 of 5
डेमी ने पिछले हफ्ते ही अपने प्रेमी विल्मर वल्डेररामा के साथ अलगाव की घोषणा की है। उन्होंने वर्ष 2015 की गर्मियों में आए अपने गाने कूल फॉर द समर के गीत की एक पंक्ति बताने के साथ यह कहा था कि वह दोनों लिंगों के प्रति झुकाव वाली हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरोइन बोली, लड़की और लड़का दोनों से बना सकती हूं रिश्ते
4 of 5
डेमी ने सेक्स को लेकर कहा कि वह किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ता बनाने का विकल्प खुला रखेंगी। गायिका ने कहा, मुझे लगता है कि यह एक ऐसी चीज है जिसे किसी खास इमेज में बांधने की जरूरत नहीं है। ये एक आसान चीज है।
विज्ञापन
हीरोइन बोली, लड़की और लड़का दोनों से बना सकती हूं रिश्ते
5 of 5
डेमी के अपने दोनों लिंगो के प्रति झुकाब के बयान को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर कहा जा रहा है कि कहीं उनकी जिंदगी में किसी लड़की ने तो एंट्री नहीं मारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।