ह्यू जैकमैन उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें दुनिया के हर कोने से बेशुमार प्यार मिलता है। वह जल्द ही डेडपूल और वूल्वरिन नाम की फिल्म में अहम भूमिका में दिखेंगे। वूल्वरिन की भूमिका से पूरे विश्व में प्रसिद्ध जैकमैन ने हाल ही में एक बातचीत में अपने किरदार से जुड़ीं अहम बातें साझा कीं।
Heeramandi: संजीदा ने पीरियड्स के दौरान शूट किया था 'मुजरा' सीक्वेंस, भंसाली से शेयर करती थीं सारी बातें
2 of 5
डेडपूल और वूल्वरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा, "इस किरदार में वापस आना मेरे लिए वास्तव में मजेदार और रोमांच से भरपूर था। मेरा शरीर शुरुआत में थोड़ा दर्द कर रहा था, लेकिन मैं इस बात को लेकर रोमांचित था कि मेरा शरीर अभी भी इस तरह के किरदार के लिए प्रतिक्रिया दे रहा था। मुझे एहसास हुआ कि यह मेरे मस्तिष्क के लिए कितना अच्छा था।"
3 of 5
डेडपूल और वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने आगे कहा कि इस किरदार में ढलने के लिए उनके लिए सबसे मुश्किल काम भोजन करना था। जैकमेन ने कहा कि उन्हें वजन बढ़ाने में काफी परेशानी होती है। अभिनेता ने कहा, "मुझे बहुत खाना पड़ा। मैं स्वाभाविक रूप से पतला हूं। किरदार के लिए आकार प्राप्त करना मेरे लिए सबसे कठिन रहा। यही वह चीज थी, जिससे मुझे परेशानी हुई।
4 of 5
डेडपूल और वूल्वरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, फिल्म के सह कलाकार रयान रेनॉल्ड्स ने भी बातचीत के दौरान जैकमैन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें जैकमैन की शारीरिक बनावट देखकर "विश्वास नहीं हो रहा था। रयान रेनॉल्ड्स ने जैकमेन की प्रशंसा करते हुए कहा, " स्टंट के दौरान मुझे आपका अथक परिश्रम देखने को मिला। यह पहली बार था जब मैंने देखा कि जब आप एक्शन मूवी कर रहे होते हैं तो गाने और डांस की पृष्ठभूमि कितना मूल्यवान होती है। आपने उन फाइट सीन को तेजी और आत्मविश्वास के साथ पूरा किया। ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। मुझे परवाह नहीं है कि आप 25, 35, 45 या 55 साल के थे, लेकिन आपकी रफ्तार बिजली जैसी तेज थी।"
5 of 5
डेडपूल और वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डेडपूल और वूल्वरिन की बात करें तो यह सिनेमाघरों में 26 जुलाई को दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन शॉन लेवी ने किया है। भारत में भी लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने शुरू की 'किंग' की शूटिंग? फिल्म सेट से लीक हुई तस्वीर से सोशल मीडिया पर मची हलचल