फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moana 2: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, निर्माताओं ने जारी किया 'मोआना 2' का बहुप्रतीक्षित टीजर-ट्रेलर

Wed, 29 May 2024 05:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 29 May 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
Moana 2 Trailer released movie in theaters From This date read details inside
मोआना 2 - फोटो : यूट्यब

फैंस का इंतजार आखिरकार आज (29 मई) को खत्म हो गया। निर्माताओं ने मोआना 2 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है। हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर जारी कर ट्रेलर की तारीख का एलान किया गया था।


Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने हासिल किया बड़ा मुकाम, आईएमडीबी की इस विशेष सूची में मिला 13वां स्थान

Moana 2 Trailer released movie in theaters From This date read details inside
मोआना 2 - फोटो : यूट्यब
ट्रेलर में क्या दिखा खास?

इस फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। रोमांच से भरपूर ट्रेलर में फिल्म के मुख्य किरदार को समुद्री दैत्यों से सामना करते हुए दिखाया है। साथ ही, इस यात्रा में उसकी मुलाकात खोई हुई सभ्यता के लोगों से भी होती है। 

Moana 2 Trailer released movie in theaters From This date read details inside
मोआना 2 - फोटो : यूट्यब
ड्वेन जॉनसन ने साझा किया ट्रेलर

डिज्नी एनिमेशन के साथ इस ट्रेलर को ड्वेन जॉनसन ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी बताया गया है। यह फिल्म इस साल 27 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी। वहीं, भारत में यह 29 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moana 2 Trailer released movie in theaters From This date read details inside
मोआना 2 - फोटो : यूट्यब
लोग दे रहे प्रतिक्रिया

ट्रेलर के सामने आने के बाद इस पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। एक यूजर ने लिखा, "इस फिल्म का अब और इंतजार नहीं कर सकता।" एक अन्य शख्स ने लिखा, "ओएमजी...मैं इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हूं।" इसके अलावा और भी बहुत से लोगों ने हार्ट इमोजी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
The Taj Story: 'द ताज स्टोरी' में अभिनय का जलवा दिखाएंगे परेश रावल, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

View this post on Instagram

A post shared by Walt Disney Studios India (@disneyfilmsindia)

विज्ञापन
Moana 2 Trailer released movie in theaters From This date read details inside
मोआना 2 - फोटो : यूट्यब
डेविड जी डेरिक ने किया है फिल्म का निर्देशन

मोआना 2 का निर्देशन निर्देशन नवोदित डेविड जी डेरिक ने किया है। औलीसी क्रावल्हो और ड्वेन जॉनसन आगामी फिल्म में मुख्य किरदारों को अपनी आवाज देते एक बार फिर से नजर आएंगे। वहीं, गीतकार और संगीतकार मार्क मैनसीना और ओपेटिया फोए दोनों अबीगैल बार्लो और एमिली बियर के साथ अतिरिक्त गीतकार के रूप में इस प्रोजेक्ट पर काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed