{"_id":"665b05be7e510265ee06f6c7","slug":"heeramandi-actress-sanjeeda-shaikh-reveals-shooting-heeramandi-mujra-sequence-on-her-period-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heeramandi: संजीदा ने पीरियड्स के दौरान शूट किया था 'मुजरा' सीक्वेंस, भंसाली से शेयर करती थीं सारी बातें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Heeramandi: संजीदा ने पीरियड्स के दौरान शूट किया था 'मुजरा' सीक्वेंस, भंसाली से शेयर करती थीं सारी बातें
Sat, 01 Jun 2024 04:58 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:58 PM IST
सार
हाल ही में, एक इंटरव्यू में संजीदा ने कहा कि वह सेट पर अपने मासिक धर्म के बारे में बहुत खुली रही हैं और अक्सर निर्देशक को बताती हैं कि वह मासिक धर्म से गुजर रही हैं। उन्होंने इसका श्रेय अपनी मां को दिया।
विज्ञापन
संजीदा शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में कई कलाकारों ने काम किया है। ऐसे में जाहिर है कि शूटिंग के दौरान सबके अपने-अपने अनुभव रहे होंगे और सभी के पास बताने के लिए अलग-अलग किस्से भी होंगे। हाल ही में, सीरीज में वहीदा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री संजीदा शेख ने बताया कि उन्होंने अपने मुजरे वाला सीन पीरियड्स के पहले दिन शूट किया था। इसके अलावा अभिनेत्री ने शूटिंग से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए हैं।
संजीदा ने पीरियड्स के दौरान शूट किया था मुजरा सीन
हाल ही में, एक इंटरव्यू में संजीदा ने कहा कि वह सेट पर अपने मासिक धर्म के बारे में बहुत खुली रही हैं और अक्सर निर्देशक को बताती हैं कि वह मासिक धर्म से गुजर रही हैं। उन्होंने इसका श्रेय अपनी मां को दिया और बताया, "मेरी मां को जब मासिक धर्म हुआ तो उन्होंने सबसे पहले अपने अब्बा को इस बारे में बताया। इसलिए जब मेरी मां ने अपने पिता से इस बारे में कहा, तो मेरे लिए किसी निर्देशक या निर्माता या मेरे सह-कलाकारों से इस बारे में कहना कोई बड़ी बात नहीं थी। मुझे लगा कि यह बहुत सामान्य बात है।"
भंसाली से शेयर करती थीं सारी बातें
अभिनेत्री ने शूटिंग से अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैंने अपने पीरियड्स के पहले दिन हीरामंडी के लिए अपना मुजरा शूट किया। जब पीरियड्स का दूसरा दिन होता है तो मेरे पूरे शरीर में काफी दर्द रहता है। मैं काफी असहज भी हो जाती हूं, लेकिन, मैं जो कुछ भी कर रही थी उसमें इतनी तल्लीन थी कि मैं सारा दर्द भूल जाती थी।
विज्ञापन
महिलाओं से की यह अपील
संजीदा ने आगे बताया कि वह भंसाली से सारी चीजें शेयर करती थी। अभिनेत्री ने कहा, 'पीरियड्स को देखते हुए भंसाली मुझे जल्दी पैक भी कर देते थे। क्योंकि मैंने उन्हें बताया कि थोड़ी असुविधा है और अगर मैं थोड़ा आराम करती हूं, तो मुझे अगले दिन बेहतर महसूस होगा। तो, यही बात है। आपको खुद को व्यक्त करने की जरूरत है। यदि आप उन्हें नहीं बताएंगे, तो वे बस सोचेंगे कि आप बहुत चिड़चिड़ी हैं।'