हॉलीवुड की मशहूर रोमांटिक जोड़ी एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट अलग हो रहे हैं। दोनों पिछले 12 साल से साथ थे। हॉलीवुड की इस जोड़ी की रोमांटिक केमेस्ट्री इतनी गहरी थी कि इन्हें ब्रैंजलिना के नाम से बुलाया जाता था।
दोनों के तलाक लेने के फैसले का असर मैडम तुसाद के म्यूजियम में भी दिखाई दे रहा है। यहां ब्रैंजलिना की जोड़ी को अलग कर दिया गया है।
आगे की स्लाइड्स में जानें क्यों अलग हो गए ब्रैंजलिना और उनकी कुछ खास अनजानी बातें।
अलग हो रही ब्रैंजलिना की जोड़ी, पुतलों ने भी बना ली दूरी
जोली और पिट की प्रेम कहानी साल 2004 में शुरु हुई। जब दोनों एक एक्शन कॉमेडी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए।
अलग हो रही ब्रैंजलिना की जोड़ी, पुतलों ने भी बना ली दूरी
प्रेम कहानी शुरू हो गई और रिश्ता भी परवान चढ़ा। लेकिन दोनों ने 10 साल के रिश्ते के बाद 2014 में शादी की। दोनों ने फ्रांस में शादी की। जोली की ड्रेस को डिजाइन करने में दोनों की बच्चों ने मदद की और शादी से जुड़ी रस्मों में भी बच्चों ने ही अहम जिम्मेदारियां निभाईं।
अलग हो रही ब्रैंजलिना की जोड़ी, पुतलों ने भी बना ली दूरी
दोनों के कुल मिलाकर 6 बच्चे हैं। जिनमें से तीन को उन्होंने गोद लिया है और तीन उनके अपने हैं। फिलहाल, तलाक के साथ ही एंजेलिना ने बच्चों की कस्टडी भी मांगी है।
अलग हो रही ब्रैंजलिना की जोड़ी, पुतलों ने भी बना ली दूरी
साल 2013 में एंजलीना ने एक घोषणा से सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए उन्होंने अपने दोनों स्तन निकलवा दिए। तब एंजलीना ने कहा था कि, मैं खुशकिस्मत हूं जो ब्रैड पिट जैसा प्यारा जीवनसाथी मिला।