मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने इस साल काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस सीरीज में नजर आए कई कलाकारों के अभिनय की काफी तारीफ भी हुई है। ताहा शाह बदुशा भी उन कलाकारों में शामिल हैं, जिनकी इस वेब सीरीज की वजह से काफी चर्चा हुई है। उन्होंने इस सीरीज में ताजदार बलोच की भूमिका निभाई है। हालांकि, अब उन्हें लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जिसमें पता चला है कि संजय लीला भंसाली ने उन्हें एक बार रिजेक्ट कर दिया था।
2 of 5
ताहा शाह बदुशा
- फोटो : इंस्टाग्राम @taahashah
ताहा शाह बदुशा ने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'लव का द एंड' से डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान इस साल रिलीज हुई 'हीरामंडी' के ताजदार की भूमिका से मिली है। हाल में ही फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें शुरू में 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के लिए कास्ट नहीं किया गया था। ताजदार बलोच से पहले उन्हें कोई और रोल मिल गया था। हालांकि, फिर संजय लीला भंसाली ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया और उन्हें दूसरे मौके तलाशने को कहा गया।
3 of 5
ताहा शाह बदुशा
- फोटो : इंस्टाग्राम @taahashah
अभिनेता ने कहा कि उन्हें एक फोन आया और पता कि उन्हें यह रोल नहीं दिया जा सकता। निर्माता इसे लेकर अब कुछ अलग प्लान कर रहे हैं। इस खबर से वह काफी दुखी भी हुए और संजय लीला भंसाली के ऑफिस पहुंचे। उन्होंने निर्देशक के आगे विनती करनी शुरू कर दी कि उन्हें इस भूमिका के लिए चुना जाए। इससे पहले की निर्देशक कुछ कह पाते, उन्होंने विनती करनी शुरू कर दी थी। इसके बाद भंसाली ने उन्हें शांत कराते हुए कहा कि उनके दिमाग में अभिनेता के लिए कोई और भूमिका है।
पहले जन्मदिन पर इशिता ने दिखाई बेटे की पहली झलक
4 of 5
ताहा शाह बदुशा
- फोटो : इंस्टाग्राम @taahashah
संजय चाहते थे कि वो अभिनेता का ताजदार बलोच के लिए ऑडिशन करें। ताहा ने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सरप्राइज बताया। उन्होंने इस भूमिका में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का वादा किया। अभिनेता ने कहा कि संजय लीला भंसाली एक परफेक्शनिस्ट हैं। उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि वह एक कठोर टास्कमास्टर हैं। सच कहूं तो मैं भी एक कठोर टास्कमास्टर हूं। अगर आप जीवन में कुछ बनना चाहते हैं तो आपको ऐसा होना चाहिए। यह कोई नकारात्मक बात नहीं है।"
आयरा खान ने भाई जुनैद की तस्वीर साझा कर लिखा मजेदार कैप्शन
5 of 5
ताहा शाह बदुशा
- फोटो : इंस्टाग्राम @taahashah
अभिनेता ने आगे कहा कि जो व्यक्ति अपने काम से प्यार करता है, वह उसके प्रति जुनूनी हो जाता है। यह गुस्सा नहीं है, यह जुनून है। बताते चलें कि इस साल 1 मई को रिलीज हुई इस सीरीज में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए थे। सीरीज में मनीषा कोइराला, शर्मिन सहगल, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, शेखर सुमन आदि कलाकार नजर आए थे।
Box Office Collection: बैड न्यूज-कल्कि 2898 एडी की कमाई में उछाल, सरफिरा और इंडियन 2 का बुरा हाल