कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ काफी मुश्किलों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करने के लिए भी जद्दोजहद कर रही है। 17 जनवरी को रिलीज हुई ‘इमरजेंसी’ का कलेक्शन के मामले में काफी बुरा हाल चल रहा है। आइए जानते हैं अपने रिलीज के 9वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?
2 of 5
फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
9वें दिन का कलेक्शन
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ के 9वें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से अब तक कुल 63 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बीते शुक्रवार को यह कलेक्शन 43 लाख रुपये था। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में ये मामूली उछाल आया है।
3 of 5
फिल्म 'इमरजेंसी'
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
‘इमरजेंसी’ का कुल कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने 2.5 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था। फिल्म ने दूसरे दिन 3.6 करोड़ का कलेक्शन किया और पहले वीकेंड पर फिल्म के अब तक के सबसे ज्यादा 4.25 करोड़ बटोरे। इसके बाद इसकी कमाई में लगातार गिरावट जारी रही। पहले सप्ताह में फिल्म ने कुल 14.3 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से कमाए। वहीं अब दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई लाखों में सिमट रही है।
4 of 5
फिल्म इमरजेंसी
- फोटो : यू ट्यूब
विवादों में घिरी ‘इमरजेंसी’
‘इमरजेंसी’ एक पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी रही। पंजाब में तो फिल्म को बैन कर दिया गया। इस बात का असर फिल्म के कलेक्शन पर भी पड़ा। हालांकि, कंगना रनौत के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है।
5 of 5
इमरजेंसी
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना की पिछली पांच फिल्मों का ये रहा हाल
इससे पहले भी कंगनी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘तेजस’ ने 6.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘धाकड़’ भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। 49 करोड़ रुपये की लागत से बनी ‘पंगा’ ने 27.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘जजमेंटल है क्या’ ने 34.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 101 करोड़ रुपये के लागत से बनी ‘मणिकर्णिका’ ने बॉक्स ऑफिस से 98.02 करोड़ का कलेक्शन किया था।