{"_id":"6aa3fb6a09bb2d0df4092e9c","slug":"saif-ali-khan-revealed-why-movie-tashan-flopped-with-akshay-kumar-and-kareena-kapoor-2026-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैफ अली खान: क्यों फ्लॉप हुई थी अक्षय-सैफ और करीना स्टारर ‘टशन’? 18 साल बाद अभिनेता ने बताया कहां रह गई थी कमी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सैफ अली खान: क्यों फ्लॉप हुई थी अक्षय-सैफ और करीना स्टारर ‘टशन’? 18 साल बाद अभिनेता ने बताया कहां रह गई थी कमी
Sun, 13 Sep 2026 10:00 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:00 AM IST
सार
Saif Ali Khan On Tashan: अभिनेता सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी वाली ‘टशन’ को रिलीज हुए करीब 18 साल हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर सकी। इस पर सैफ ने अपनी राय रखी है। जानें क्या बोले सैफ?
विज्ञापन
'टशन' के एक सीन में अक्षय और सैफ
- फोटो : X
विस्तार
सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी वाली ‘टशन’ को रिलीज हुए करीब 18 साल हो चुके हैं। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन सैफ के लिए वह सिर्फ एक नाकाम फिल्म नहीं है।
अब अक्षय के साथ ‘हैवान’ में दोबारा काम कर रहे सैफ ने ‘टशन’ के न चलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म को लेकर किसी तरह की कड़वाहट नहीं जताई, लेकिन यह जरूर माना कि कहानी के दूसरे हिस्से और अंत में कुछ चीजें गड़बड़ा गई थीं।

फिल्म 'टशन' का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
‘हमने ईमानदारी से कोशिश की थी’
अमर उजाला से बातचीत में सैफ से पूछा गया कि क्या ‘टशन’ का फ्लॉप होना आज भी उन्हें बुरा लगता है। उन्होंने कहा, ‘ऑडियंस को ये फिल्म पसंद नहीं आई तो बुरा लगता है...हमने ईमानदारी से कोशिश की थी। लेकिन एक समय के बाद जब पीछे देखते हैं तो एहसास होता है कि ठीक है..कुछ फिल्में चलती हैं, कुछ नहीं चलतीं। एक कोशिश होती है।'

फिल्म 'टशन' का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
'कहानी में कुछ गड़बड़ हो गई थी'
सैफ फिल्म की कमियों के साथ उसकी अच्छी बातों को भी याद करते हैं। वह कहते हैं, 'फिल्म के गाने अच्छे थे, उसे बड़े स्तर पर तैयार किया गया था। लेकिन शायद फिल्म के दूसरे हिस्से में, खासकर क्लाइमैक्स के आस-पास कहानी में कुछ गड़बड़ हो गई थी। जाहिर है जब इतनी मेहनत होती है तो बुरा तो लगता है। इरादा सबका अच्छा था, कभी-कभी हो जाता है। कोई बुरी भावना नहीं है।’

सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
2008 में रिलीज हुई थी ‘टशन’
विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी ‘टशन’ 25 अप्रैल 2008 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सैफ ने जिमी क्लिफ, अक्षय ने बच्चन पांडे, करीना कपूर ने पूजा और अनिल कपूर ने भैयाजी का किरदार निभाया था। फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन बिलो एवरेज था।