{"_id":"6aa63f87cc4458143506dc4a","slug":"mahira-khan-announces-second-pregnancy-at-41-with-baby-bump-photo-expecting-first-child-with-salim-karim-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माहिरा खान: 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की खास तस्वीर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
माहिरा खान: 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की खास तस्वीर
Sun, 13 Sep 2026 11:46 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:46 AM IST
सार
Mahira Khan Second Pregnancy: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। 'रईस' में शाहरुख खान के साथ नजर आ चुकीं माहिरा दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन
माहिरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@mahirahkhan
विस्तार
माहिरा खान ने बेहद खास अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सफेद रंग के गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।
बेहद खास अंदाज में की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
माहिरा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई लंबा-चौड़ा पोस्ट नहीं लिखा। उन्होंने सफेद गाउन में अपनी एक तस्वीर शेयर की और इसके साथ लिखा, 'हम प्लान बनाते हैं और फिर अल्लाह का प्लान होता है।' उनकी यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और दोस्तों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।
तस्वीर में माहिरा काफी खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने जिस तरह से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की, वह फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

माहिरा खान-सलीम
- फोटो : सोशल मीडिया
सलीम करीम के साथ पहला बच्चा
माहिरा खान ने अक्टूबर 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी की थी। दोनों की शादी को करीब तीन साल होने वाले हैं। अब यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। माहिरा के लिए यह दूसरी बार मां बनने का अनुभव होगा।
माहिरा का पहले पति अली अस्करी से एक 17 साल का बेटा है, जिसका नाम अजलान है। अजलान अपनी मां की शादी में भी उनके साथ नजर आया था। शादी के दौरान उसने माहिरा को स्टेज तक पहुंचाया था।
देखें माहिरा की पोस्ट-

#MahiraKhan | I'm just so happy for her🥹✨️ MashaAllah pic.twitter.com/trGBP6xIkr
— S | (@maaaah______) September 13, 2026
रईस
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान के साथ किया था बॉलीवुड डेब्यू
ये भी पढ़ें- 80s वायरल ट्रेंड: अगर 80s में आता 'बिग बॉस' तो ऐसा होता! यंग सलमान से रेट्रो घर तक; वायरल वीडियो ने जीता दिल
- माहिरा खान पाकिस्तान की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।
- उन्होंने टीवी शो 'हमसफर' से घर-घर में अपनी पहचान बनाई।
- इसके बाद साल 2016 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में कदम रखा।
- माहिरा ने अपने करियर में 'शहर-ए-जात', 'सदके तुम्हारे', 'बिन रोए', 'सुपरस्टार' और 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' जैसी फिल्मों और शोज में काम किया है।
- एक्टिंग के अलावा वह इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स पर भी पाकिस्तान को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- 80s वायरल ट्रेंड: अगर 80s में आता 'बिग बॉस' तो ऐसा होता! यंग सलमान से रेट्रो घर तक; वायरल वीडियो ने जीता दिल