बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई भारतीय अभिनेता हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं। भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन करने के बाद इन्होंने हॉलीवुड में काम करते हुए प्रशंसा प्राप्त की। हाल ही में अभिनेता रणदीप हुड्डा एप्पल ओरिजिनल फिल्म्स की आगामी एक्शन थ्रिलर 'मैचबॉक्स' से जुड़े। इसका निर्देशन ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के एक्शन डायरेक्टर सैम हार्ग्रेव कर रहे हैं। निर्देशक के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह साल 2020 में नेटफ्लिक्स 'एक्सट्रैक्शन' में साथ काम कर चुके हैं। आइए आज ऐसे ही भारतीय अभिनेताओं के बारे में जानते हैं, जो हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं।
Indian Actors In Hollywood: रणदीप हुड्डा से पहले इन 10 भारतीयों ने किया हॉलीवुड में काम, यहां देखें सभी के नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 25 Jan 2025 07:33 PM IST
सार
Indian Actors In Hollywood: अभिनेता रणदीप हुड्डा बॉलीवुड फिल्म 'मैचबॉक्स' का हिस्सा बन चुके हैं। इससे पहले भी वह एक हॉलीवुड फिल्म में काम कर चुके हैं। आइए आज जानते हैं कौन-कौन से भारतीय अभिनेता रणदीप हुड्डा के अलावा हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन