फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diljit Dosanjh Concert Singer Perform Narendra Modi Stadium Ahmedabad After Wembley

दिलजीत दोसांझ: लंदन के वेम्बली से सिंगर ने सुनाई खुशखबरी, भारत में इस जगह करेंगे अगला कॉन्सर्ट

Sun, 13 Sep 2026 12:20 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 13 Sep 2026 12:20 PM IST
सार

Diljit Dosanjh Concert: सिंगर दिलजीत दोसांझ का हालिया कॉन्सर्ट लंदन के वेम्बली में हुआ और अब उन्होंने वहीं से ही अपने अगले शो को ऐलान कर दिया है, जो भारत में होने वाला है। पढ़िए उनका यह कॉन्सर्ट कब और कहां होगा।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Concert Singer Perform Narendra Modi Stadium Ahmedabad After Wembley
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

विस्तार

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शनिवार, 12 सितंबर को उन्होंने लंदन के वेम्बली स्टेडियम में लाइव शो किया।
विज्ञापन


शो के दौरान ही दिलजीत ने अपने अगले कॉन्सर्ट का भी ऐलान कर दिया, जिसे सुनकर उनके भारतीय फैंस खुशी से झुम उठे। दरअसल, घोषणा करते हुए सिंगर ने बताया कि लंदन के बाद अब वह अगला कॉन्सर्ट भारत के अहमदाबाद शहर में करने वाले हैं।
विज्ञापन


 

Diljit Dosanjh Concert Singer Perform Narendra Modi Stadium Ahmedabad After Wembley
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
अहमदाबाद में कहां होगा दिलजीत का कॉन्सर्ट?
वेम्बली स्टेडियम में कॉन्सर्ट करते हुए दिलजीत दोसांझ ने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का जिक्र किया। दिलजीत ने बातचीत के दौरान वहां हुए कोल्डप्ले के हाउसफुल कॉन्सर्ट को भी याद किया।

सिंगर ने कहा, 'भारत का सबसे बड़ा स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम है। एक विदेशी ग्रुप ने वहां पूरा स्टेडियम हाउसफुल कर दिया था। उनके लिए सम्मान और बहुत-बहुत बधाई। लेकिन भारत के अपने स्टेडियम में पंजाबी परचम न लहराए, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है।'

कब होगा दिलजीत का कॉन्सर्ट?
इसके बाद दिलजीत ने बिना देरी किए अहमदाबाद कॉन्सर्ट की तारीख भी कन्फर्म कर दी। उन्होंने दर्शकों से कहा, 'हम 21 नवंबर, 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे।'

बता दें कि यह कॉन्सर्ट 2024 के दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर के बाद अहमदाबाद में उनकी वापसी होगी। नवंबर में होने वाले इस शो के टिकट, कीमत और बुकिंग से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Wembley Stadium (@wembleystadium)

Diljit Dosanjh Concert Singer Perform Narendra Modi Stadium Ahmedabad After Wembley
दिलजीत दोसांझ - फोटो : एक्स
दिलजीत ने रचा वेम्बली स्टेडियम में इतिहास
दिलजीत दोसांझ ने शनिवार को लंदन के वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करके नया इतिहास रच दिया। दरअसल, वहां के मैदान पर सिंगर मेन हेडलाइनर के तौर पर शो करने वाले दुनिया के पहले पंजाबी सिंगर बन गए हैं।

शो की शुरुआत दिलजीत ने अपने मशहूर डायलॉग ‘पंजाबी आ गए वेम्बली ओए!’ के साथ की और कहा कि ये सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं है, बल्कि ये पल हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है।

 
विज्ञापन

Diljit Dosanjh Concert Singer Perform Narendra Modi Stadium Ahmedabad After Wembley
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
कितने घंटे चला दिलजीत का कॉन्सर्ट?
  • 90 हजार लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में दिलजीत का कॉन्सर्ट दो घंटे से ज्यादा चला।
  • यहां उन्होंने 'जीओएटी', 'लवर', 'हस हस' और 'बॉर्न टू शाइन' जैसे गाने गाकर महफिल लूट ली।
  • दिलजीत ने दर्शकों से बातचीत भी की और बच्चों के साथ-साथ एक बुजुर्ग महिला को भी स्टेज पर बुलाया।
  • कॉन्सर्ट का अंत 'मैं हूं पंजाबी' गाने और आतिशबाजी के साथ हुआ।
 
ये भी पढ़ें-सैफ अली खान: क्यों फ्लॉप हुई थी अक्षय-सैफ और करीना स्टारर ‘टशन’? 18 साल बाद अभिनेता ने बताया कहां रह गई थी कमी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed