फिल्म निर्माता और अभिनेता फरहान अख्तर ने जब से यह एलान किया है कि बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' में मुख्य अभिनेता का किरदार रणवीर सिंह निभाएंगे, तब से फैंस फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। डॉन फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग में रणवीर सिंह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की जगह लेंगे और डॉन की भूमिका निभाएंगे। वहीं अब फिल्म की शूटिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि फिल्म के निर्माता इसकी शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने यह तय कर लिया है कि वे कब फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
Don 3: इस दिन से शुरू होगी 'डॉन 3' की शूटिंग, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का शूटिंग शेड्यूल ट्रैक पर है और यह अगले साल यानी 2025 में फ्लोर पर जाएगी। प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी। दावा किया गया कि डॉन 3 का हमेशा से इरादा 2025 में फ्लोर पर आने का था। शूटिंग की तैयारी की योजना उसी के अनुसार बनाई गई है। फरहान ने पिछले साक्षात्कारों में पुष्टि की थी कि वे पहले ही फिल्म की घोषणा करना चाहते थे, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि प्रशंसक बेकार की अटकलों से निराश हों।
Retro Film Festival: फिर रिलीज हो रही बादशाह की 'बाजीगर', रेट्रो फिल्म फेस्टिवल में ताजा होंगी पुरानी यादें
हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह एक साल के लिए अभिनय से ब्रेक ले रहे हैं। रणवीर के एक साल का पितृत्व अवकाश लेने की खबरों ने 'डॉन 3' के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके साथ फरहान अख्तर ने यह खुलासा किया था कि वे जुलाई में बतौर अभिनेता अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। ऐसे में अब 'डॉन 3' को लेकर फैंस काफी परेशान हैं।
Swatantrya Veer Savarkar X Review: 'फिल्म हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की हकीकत है', रणदीप की मूवी देख बोले यूजर
वहीं बात करें 'डॉन 3' की तो फरहान ने इससे पहले दर्शकों को खास तोहफा दिया था। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर कियारा आडवाणी को चुना गया है। टीम ने अनाउंसमेंट वीडियो साझा करते हुए खुलासा किया कि कियारा आडवाणी अब डॉन यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं, जिस पर अभिनेत्री ने भी आभार और फिल्म में काम करने का उत्साह जताया। कियारा ने कहा था कि प्रतिष्ठित डॉन फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर और इस अविश्वसनीय टीम के साथ काम करके रोमांचित हूं। हम आपके सभी प्यार और समर्थन की उम्मीद करते हैं, क्योंकि हम एक साथ इस रोमांचक यात्रा पर निकले हैं।
Farrey OTT Release: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार अलीजेह की 'फर्रे', इस दिन दर्शकों का मनोरंजन करेगी फिल्म
फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित, 'डॉन 3' एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। मूल फिल्म में अमिताभ बच्चन डॉन की भूमिका में थे। एक्सेल प्रोडक्शंस फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। एक ओर जहां इस बार डॉन बनने के लिए फरहान ने रणवीर पर अपना भरोसा जताया है तो वहीं, रणवीर भी इस भूमिका को जिम्मेदारी के साथ निभाने के लिए उत्सुक हैं। वहीं, एक वर्ग ऐसा भी है, जो शाहरुख खान को ही डॉन की भूमिका में देखना चाहते हैं और अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
Deepika Padukone: पांच वर्षों तक दीपिका-रणवीर ने प्रशंसकों से क्यों छिपाकर रखा अपनी शादी का वीडियो, जानिए वजह