‘पूरे देश को पगलाने आ रहा हूं’: रवि किशन के वायरल डायलॉग ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ पर बना गाना; कब होगा रिलीज?
Ravi kishan Money Follows song: सांसद और अभिनेता रवि किशन ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में डायलॉग बोला था- ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर.. मनी फॉलोज..’। पहले उनका डॉयलॉग चर्चा में आया। फिर इस पर खूब मीम बने और अब खुद रवि किशन इस पर एक गाना रिलीज करने जा रहे हैं।
विस्तार
रवि किशन बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आए दिन कभी उनकी बातों पर तो कभी उनके डांस स्टेप्स पर मीम बन रहे हैं। बीते दिनों सांसद का एक डायलॉग भी खूब वायरल रहा। अब इस डायलॉग पर वो गाना ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ लेकर आ रहे हैं।
गानें के टीजर में क्या खास?
मंगलवार को इस गाने की घोषणा करते हुए रवि किशन ने एक वीडियो साझा किया। गाने के टीजर में एक मां अपने बेटे से पूछती है- 'पढ़ाई में तो तेरा मन लगता नहीं सोचा है आगे क्या करेगा?' इसके जवाब में लड़का रवि किशन की आवाज में बोलता है- 'पूरे देश को पगला दूंगा, अभी कुछ पेश किया है, सुनो।’
इसके बाद रवि किशन उसी गाड़ी में बैठे गाना गाते नजर आते हैं। इस टीजर वीडियो को शेयर करते हुए रवि किशन ने सोशल मीडिया पर कैप्शन दिया, ‘पूरे देश को पगलाने आ रहा हूं।’ बता दें यह गाना 11 सितंबर को रिलीज होगा।
बता दें कि इस गाने को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। इसमें रवि के अलावा रैपर मैलो डी ने भी आवाज दी है।
क्या था रवि किशन का चर्चित डायलॉग?
- हाल ही में रवि किशन एक शो पर महमान बनकर पहुंचे थे।
- यहां होस्ट ने उनसे सवाल किया कि उन्हें हमेशा से पहचान ज्यादा चाहिए थी या पैसा?
- इस पर रवि किशन ने जवाब दिया- 'पहचान, मनी फॉलोज माय ब्रदर...मनी फॉलोज'।
- रवि ने इस डायलॉग को इस अंदाज में बोला कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रवि किशन का वर्कफ्रंट
एक्टर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया है। फिल्म में उनके किरदार बब्बन बबुआ को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस साल वह वेब सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ और फिल्म ‘मां बहन’ में भी नजर आए थे।