फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alizeh Agnihotri Ronit Roy Sahil Mehta Starrer Farrey Release On OTT On this day ZEE5 Announces The Premiere

Farrey OTT Release: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार अलीजेह की 'फर्रे', इस दिन दर्शकों का मनोरंजन करेगी फिल्म

Fri, 22 Mar 2024 01:20 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 22 Mar 2024 01:20 PM IST
सार

'फर्रे' स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। जी5 ने फिल्म विश्व डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की है।

विज्ञापन
Alizeh Agnihotri Ronit Roy Sahil Mehta Starrer Farrey Release On OTT On this day ZEE5 Announces The Premiere
फर्रे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म 'फर्रे' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म से अलीजेह ने अपने करियर की शुरुआत की है। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में अलीजेह के साथ साहिल मेहता, जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट और रोनित बी रॉय समेत कई सितारे नजर आए हैं। फिल्म 'फर्रे' स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। जी5 ने फिल्म विश्व डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की है। 

विज्ञापन


इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
निर्देशन कर चुके सौमेंद्र पाधी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री और निखिल नामित ने किया है। वहीं, सलमान खान इस फिल्म को प्रस्तुत किया है। अलीजेह रिश्ते में सलमान खान की भांजी और सलमान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री की बेटी हैं। अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म 'फर्रे' 24 नवंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों की ओर से फिल्म को खूब सराहना मिली थी। इसके बाद अब 'फर्रे' को 5 अप्रैल को जी5 पर रिलीज किया जाएगा।  
विज्ञापन


Sukesh-Jacqueline: जैकलीन ने सुकेश को दिया बर्थडे गिफ्ट! ठग ने लेटर लिख कहा- बेबी मेरे दिल की धड़कन बढ़ रही है
विज्ञापन
विज्ञापन


‘फर्रे’ में दिखाई गई अनाथ टॉपर की कहानी
फिल्म ‘फर्रे’ थाईलैंड की एक फिल्म ‘बैड जीनियस’ की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म का हिंदी अनुकूलन इसके निर्देशक सौमेंद्र पाढी ने ‘कोटा फैक्ट्री’ की राइटिंग टीम में शामिल रहे अभिषेक यादव के साथ मिलकर किया है। फिल्म में दिल्ली की एक अनाथ 10वीं बोर्ड परीक्षा टॉपर नियति की कहानी दिखाई गई है। वह स्कॉलरशिप के माध्यम से एक प्रतिष्ठित शहर के स्कूल में एक प्रतिष्ठित स्थान हासिल करती है। फिल्म में एक मनोरंजक मोड़ तब आता है, जब नियति को एक धोखाधड़ी रैकेट में फंसाया जाता है।

ओटीटी रिलीज पर सलमान के प्रोडक्शन का बयान
सलमान खान फिल्म्स के प्रवक्ता ने फिल्म के ओटीटी रिलीज पर कहा, 'सिनेमाघरों में रिलीज के लिए दर्शकों से इतना प्यार और प्रशंसा मिलने के बाद इस फिल्म का ओटीटी पर प्रीमियर होने से हम बहुत खुश हैं। हमें विश्वास है कि ‘फर्रे’ ओटीटी के दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल साबित होगी।' 

Ajay Devgn: बॉक्स ऑफिस के 'मैदान' में इस साल दिखेगा अजय देवगन का दम, एक-दो नहीं, पांच फिल्मों के साथ हैं तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed