फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan Kajol and Shilpa Shetty cult classic Film Baazigar to re release as part of Retro Film Festival

Retro Film Festival: फिर रिलीज हो रही बादशाह की 'बाजीगर', रेट्रो फिल्म फेस्टिवल में ताजा होंगी पुरानी यादें

Fri, 22 Mar 2024 03:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 22 Mar 2024 03:57 PM IST
सार

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। किंग खान ने लिखा है, 'उस वक्त का फ्लैशबैक, जब सिल्वर स्क्रीन पर जादू हुआ था!

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Kajol and Shilpa Shetty cult classic Film Baazigar to re release as part of Retro Film Festival
बाजीगर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी अभिनीत फिल्म 'बाजीगर' दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई थी। आज भी दर्शक इस फिल्म को खूब देखते हैं। करीब तीन दशक बाद एक बार फिर इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारी है। दरअसल, इस फिल्म को 'रेट्रो फिल्म फेस्टिवल' के दौरान रिलीज किया जा रहा है। खुद शाहरुख खान ने यह जानकारी दर्शकों से साझा की है। 

विज्ञापन

Kapil Sharma: कपिल शर्मा को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, कॉमेडी शो के इस सीन को लेकर मचा था बवाल
विज्ञापन


शाहरुख खान ने साझा की जानकारी
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फिल्म 'बाजीगर' का पोस्टर साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'उस वक्त का फ्लैशबैक, जब सिल्वर स्क्रीन पर जादू हुआ था! आप रेट्रो फिल्म फेस्टिवल में क्लासिक फिल्म 'बाजीगर' के साथ उन पुराने पलों को फिर से ताजा करने के लिए आमंत्रित हैं'। मैं पुरानी यादों वाली इस यात्रा में आपके साथ शरीक होने के लिए रोमांचित हूं। आइए एक साथ मिलकर जश्न मनाएं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)



कब होगी रिलीज?
शाहरुख खान ने जो पोस्ट साझा किया है, उसमें फिल्म की री-रिलीज डेट का कोई जिक्र नहीं है। हालांकि, यह जरूर बताया गया है कि इसे सिनेपोलिस थिएटर में देखा जा सकता है। इस पोस्ट पर शाहरुख खान के फैंस इस फिल्म से जुड़ी यादें ताजा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह सिनेमा में देखी गई मेरी पहली फिल्म है। आज भी उसकी यादें मेरे पास हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा फिल्म, 2024 में भी देखने को मिलेगी अब'। 
MP News: हाईकोर्ट ने दी कॉमेडियन कपिल शर्मा को राहत, जानें क्या था मामला

नेगेटिव रोल में दिखे थे शाहरुख
फिल्म 'बाजीगर' में शाहरुख खान नेगेटिव रोल में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया। शाहरुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'पठान 2' उनकी आगामी फिल्म है। इसके अलावा वह 'टाइगर वर्सेज पठान' में भी नजर आएंगे। दोनों ही यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्में हैं। वहीं, 'दो पत्ती' काजोल की आगामी फिल्म है।
Hollywood Movies: धमाल मचाने को तैयार हैं हॉलीवुड की ये साइंस फिक्शन फिल्में, पर्दे पर दिखेगा जबर्दस्त एडवेंचर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed