फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Saif Ali Khan Movie Haiwaan cleared by the Central Board of Film Certification runtime revealed

हैवान: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म सेंसर से पास; खलनायक बन डराएंगे खिलाड़ी; कितना होगा रनटाइम?

Tue, 08 Sep 2026 09:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Sep 2026 09:59 PM IST
सार

Haiwaan cleared By CBFC: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आगामी फिल्म 'हैवान' तीन दिन बाद सिनेमाघरों में सज जाएगी। इससे पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Saif Ali Khan Movie Haiwaan cleared by the Central Board of Film Certification runtime revealed
फिल्म 'हैवान' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

विस्तार

अक्षय कुमार पर्दे पर खलनायक बन डराने आ रहे हैं। फिल्म है- 'हैवान'। करीब 17 साल बाद वे सैफ अली खान के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म को सेंसर बोर्ड ने भी पास कर दिया है। जानिए इस फिल्म की अवधि कितनी होगी?

विज्ञापन

'हैवान' को कितनी रेटिंग मिली?
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'हैवान' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी मिल गई है। बता दें कि फिल्म के निर्देशन की कमान प्रियदर्शन ने संभाली है।
'हैवान' की थिएटर रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने आज 8 सितंबर, 2026 को हरी झंडी दे दी है। इस फिल्म को U/A 16+ रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना होगा फिल्म का रनटाइम?
यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म हैं। सैफ अली खान एक दिव्यांग की भूमिका में हैं। वे दृष्टिबाधित शख्स का रोल कर रहे हैं। अक्षय कुमार विलेन बने हैं। तरण आदर्श की एक्स पर साझा की गई पोस्ट के मुताबिक इस फिल्म की अवधि 164 मिनट 7 सेकंड होगी यानी फिल्म करीब 2 घंटे 44 मिनट तक सिनेमाघरों में चलेगी।
 

विज्ञापन

मलयालम फिल्म की रीमेक है 'हैवान'
'हैवान' साल 2016 की मलयालम थ्रिलर फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है। इसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। 'हैवान' के जरिए अक्षय और सैफ 17 साल बाद परदे पर वापसी कर रहे हैं। दोनों अभिनेताओं को आखिरी बार साल 2008 में 'टशन' में एक साथ देखा गया था। इससे पहले, उन्होंने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'ये दिल्लगी', 'तू चोर मैं सिपाही' और 'कीमत' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। बता दें कि 'हैवान' 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed