आज से नौ दिन पहले जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान के अभिनय वाली फिल्म 'देवरा' रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज को एक सप्ताह से भी ज्यादा समय हो चुका है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद इसे बरकरार रख पाने में कामयाब नहीं हो पाई। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 53.70 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ आधे से भी कम कमाई कर पाई। चलिए जानते हैं फिल्म के नौवें दिन का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन।
Devara Box Office Collection Day 9: 'देवरा' की हालत में नहीं आया सुधार, नौवें दिन इतनी रही फिल्म की कमाई
पहले दिन के शानदार शुरुआत की उसके बाद से 'देवरा' की रफ्तार ढीली पड़ती गई। पहले दिन फिल्म ने 82.5 करोड़ रुपये का बेहद शानदार कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 53.70 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जिसकी वजह से फिल्म ने दूसरे दिन केवल 38.2 करोड़ रुपये ही बटोरे। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म के कलेक्शन में मामूली उछाल देखा गया। चौथे दिन फिल्म 68.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ महज 12.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई।
एनटीआर और सैफ अली खान और जान्हवी कपूर जैसे सितारों की फिल्म का ऐसा प्रदर्शन बेहतर नहीं कहा जा सकता। पांचवे दिन इसने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा भी छूने के लिए संघर्ष करती दिखी। ‘देवरा’ को छठे दिन गांधी जयंती की छुट्टी का थोड़ा फायदा भी मिला, जिसके चलते इसने बुधवार को 17.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म ने छठे दिन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा आखिरकार पार कर लिया। छठे दिन तक फिल्म का कुल कारोबार 205.18 करोड़ रुपये था।
लाल परी बनीं ‘परमसुंदरी’ कृति सेनन, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
बात करें फिल्म के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की, तो फिल्म ने महज 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल कारोबार 215.6 करोड़ रुपये पहुंच गया। अब इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लगातार कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को भी कमाई में गिरावट ही देखी। आठवें दिन फिल्म ने महज 6.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 221.8 करोड़ रुपये पहुंच गया।
Shoaib Ibrahim: 'बिग बॉस 18' में धमाल मचाने आ रहे शोएब इब्राहिम, शो के अन्य प्रतिभागियों के छुड़ाएंगे छक्के?
फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को ला पाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है। फिल्म ने दूसरे शनिवार को 8.75 करोड़ की कमाई की है। इससे फिल्म का कुल कलेक्शन 230.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में जिस तरह से गिरावट देखी जा रही है, उससे साबित होता है कि फिल्म अब हांफने लगी है।
Stree 2 Box Office Collection Day 52: जवान को पछाड़ने में फूली 'स्त्री 2' की सांस, जानें 52वें दिन का कारोबार