इन दिनों थिएटर्स में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें ‘आवारापन 2’ अच्छा परफॉर्म कर रही है, वहीं हाल ही में रिलीज हुई ‘इरुमुडी’ भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। जानिए आज बुधवार को इन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: फीका पड़ा ‘आवारापन 2’ का जलवा, ‘इरुमुडी’ का धमाल जारी; बुधवार को किया इतना कलेक्शन
Box Office Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। इनमें इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ भी शामिल है। जानिए इन फिल्मों ने आज बुधवार को कितनी कमाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘आवारापन 2’ की गिरी कमाई
- ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी।
- फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ की कमाई की थी।
- अब इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
- फिल्म की कमाई अब लाखों में आ गई है।
- आज बुधवार को इसने 62 लाख की कमाई की है।
- इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 143.37 करोड़ का हो गया है।
‘इरुमुडी’ का जलवा बरकरार
- रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
- फिल्म रिलीज के बाद से ही शानदार कलेक्शन कर रही है।
- आज बुधवार को इसने 6.87 करोड़ की कमाई की है।
- इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 81.92 करोड़ का हो गया है।
- फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
इन फिल्मों से है टक्कर
‘इरुमुडी’ और 'आवारापन 2’ के अलावा और भी कई फिल्में लगी हुई है। इनमें सबसे आगे आज रिलीज हुई यश की फिल्म 'टॉक्सिक' है, जिसका फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।
इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन 4', 'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर', ‘बंटवारा 1947’ और पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खलीफा' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों भी कलेक्शन में फर्क पड़ा है।
ये भी पढ़ें- प्रभास की ‘स्पिरिट’ को लेकर बड़ा अपडेट, संदीप रेड्डी वांगा का दावा; बोले- ‘फिल्म को मिलेगा A सर्टिफिकेट’