भारती सिंह ने पैपराजी संग मनाया रक्षाबंधन, खास मौके पर क्यों रो पड़ीं कॉमेडियन? कहा- ‘मैंने जिंदगी में कभी…’
Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी से बातचीत करते वक्त भावुक होती नजर आ रही हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमेडियन और टीवी पर्सनैलिटी भारती सिंह रक्षाबंधन के मौके पर भावुक हो गईं। पैपराजी के कुछ सदस्यों ने उन्हें खास गिफ्ट देकर सरप्राइज किया, जिससे भारती की आंखों में आंसू आ गए।
क्यों रो पड़ीं भारती सिंह?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भारती पैपराजी से बातचीत करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान पैपराजी के कुछ लोगों ने उन्हें रक्षाबंधन के मौके पर गिफ्ट दिए। उनका यह प्यारा सा जेस्चर भारती को इतना पसंद आया कि वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल आए।
भारती का पैपराजी के साथ हमेशा से ही अच्छा और दोस्ताना रिश्ता रहा है। वीडियो में वह कुछ पैपराजी सदस्यों की आरती करती और उन्हें राखी बांधती हुई भी नजर आ रही हैं। इनमें से एक ने उन्हें भगवान गणेश की मूर्ति गिफ्ट की, जबकि बाकी लोगों ने भी उन्हें कुछ तोहफे दिए। इन खास गिफ्ट्स को देखकर भारती काफी भावुक हो गईं और रोने लगीं।
मैंने जिंदगी में ऐसा कभी नहीं देखा
पैपराजी को धन्यवाद देते हुए भारती ने कहा, ‘थैंक यू दोस्तों। बहुत-बहुत शुक्रिया। मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा कि मीडिया किसी को गिफ्ट दे रहा है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके साथ मुझे भाई जैसा महसूस होता है। मैं उनसे अक्सर नहीं मिलती, लेकिन आज मैंने उनसे हाथ मिलाया। कुछ अजीब सा हुआ।
बहुत-बहुत शुक्रिया दोस्तों। अब ये भाई-बहन का रिलेशन बना रहना चाहिए। मैं रक्षाबंधन पर कहीं भी शूटिंग कर रही हूं, आपको आना है। आओगे?’ इस पर पैपराजी ने जवाब दिया, ‘हां, हम आएंगे।’
पैपराजी के साथ भारती की है खास बॉन्डिंग
बता दें कि भारती सिंह का पैपराजी के साथ काफी अच्छा और दोस्ताना रिश्ता है। वह अक्सर अपने पब्लिक अपीयरेंस के दौरान पैपराजी के साथ मजाक-मस्ती और हल्की-फुल्की बातचीत करती नजर आती हैं।
ये भी पढ़ें- इंडियाज गॉट लेटेंट: ‘गालियां देना टैलेंट है?’, समय रैना ने व्लॉगिंग पर किया तंज तो अर्चना ने दिया करारा जवाब