फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshara Singh Celebrated Her Birthday With Children At The Jain Trust

अक्षरा सिंह ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, बोलीं- ‘इससे बड़ा मेरे लिए कुछ नहीं’; नेपाल बाढ़ पर कही ये बात

Sat, 29 Aug 2026 05:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 29 Aug 2026 05:09 PM IST
सार

Akshara Singh: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपना जन्मदिन महाराष्ट्र के मीरा भयंदर स्थित एक जैन ट्रस्ट में बच्चों के साथ समय बिताकर मनाया। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
Akshara Singh Celebrated Her Birthday With Children At The Jain Trust
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपना जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाया। उन्होंने महाराष्ट्र के मीरा भयंदर में स्थित एक जैन ट्रस्ट में बच्चों के साथ अपना खास दिन बिताया। एक्ट्रेस ने बताया कि बच्चों के साथ समय बिताना उनके लिए किसी भी दूसरे तरह के सेलिब्रेशन से ज्यादा खास है।

विज्ञापन

बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन 
अक्सर शूटिंग में बिजी रहने वाली अक्षरा ने कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अपना जन्मदिन अपने बच्चों के साथ मनाना पसंद करती हूं। जब भी मुझे समय मिलता है, क्योंकि हम अक्सर शूटिंग में रहते हैं और हमेशा बिजी रहते हैं। लेकिन जब भी मुझे शांति से समय बिताना होता है, मैं इन बच्चों के पास आती हूं।’

विज्ञापन

अक्षरा ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि यहां जो बिना किसी शर्त वाला प्यार हमें मिलता है, वह दुनिया में कहीं और नहीं मिलेगा। इसलिए मैं बहुत खुश और शुक्रगुजार हूं कि मुझे आज यहां आने का मौका मिला।’

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षरा के लिए अपने जन्मदिन पर बच्चों के साथ समय बिताना काफी खास था। उन्होंने कहा, ‘शायद भगवान ने मुझे यह मौका दिया कि मुझे चुना गया और यहां लाया गया और मैं अपना जन्मदिन इनके साथ मना रही हूं। मेरे लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती। मैंने पहले भी ऐसा किया है, जब भी मुझे मौका मिला है।’

नेपाल में आई बाढ़ की खबर से थीं दुखी
नेपाल बाढ़ को लेकर अक्षरा ने कहा, ‘जब मैं नेपाल में हुई घटना के बारे में सुनती हूं, तो कहीं न कहीं मैं भी बहुत दुखी थी। मैं सोच रही थी कि जन्मदिन मनाना, केक काटना और मस्ती करना... मेरा मन ही नहीं कर रहा था कि मैं ये सब करूं। तो मैं सोच रही थी कि चलो बच्चों से मिलने जाते हैं, उनसे मिलते हैं, उनसे बात करते हैं और उनका बिना शर्त वाला प्यार लेते हैं और फिर सेट पर वापस जाते हैं।’

Akshara Singh Celebrated Her Birthday With Children At The Jain Trust
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं अक्षरा सिंह

  • अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।
  • उन्होंने ‘तबादला’, ‘सरकार राज’ और ‘सत्या’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
  • वह हिंदी सिनेमा में भी नजर आ चुकी हैं। अक्षरा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का हिस्सा रह चुकी हैं।
  • इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ हिंदी-भोजपुरी फ्यूजन गाने ‘घिस घिस घिस’ में भी काम किया है।


ये भी पढ़ें नेपाल में बाढ़ की तबाही देख अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, ब्लॉग शेयर कर लिखा- ‘ये सब देखना बेहद दर्दनाक है’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed