समय रैना का फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के अगले एपिसोड में इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री
India's Got Latent Season 2: हाल ही में कॉमेडियन समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ का नया एपिसोड रिलीज किया। एपिसोड के आखिर में उन्होंने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया है, जिसे देखने के बाद वो काफी एक्साइटमेंट हो गए हैं।
विस्तार
इस सीजन से निराश हुए कुछ फैंस
समय रैना जब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ वापस आए तो फैंस की नजरें उन पर थीं। लोग यह देखने के लिए एक्साइटेड थे कि कानूनी विवादों के बाद वह शो को किस तरह आगे लेकर जाते हैं।
हालांकि, कई फैंस शो के नए सीजन से निराश नजर आए। उन्हें लगा कि शो पहले सीजन के मुकाबले काफी ज्यादा फिल्टर्ड हो गया है और इसमें पहले जैसा ह्यूमर नहीं रहा। अब समय रैना ने फैंस की इन बातों पर अपना रिएक्शन दिया है।
शो की टोन डाउन होने पर क्या बोले समय?
28 अगस्त को रिलीज हुए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पांचवें एपिसोड के आखिर में समय रैना ने आने वाले एपिसोड की एक क्लिप दिखाई, जिसमें समय कहते हैंं- ‘पता है, मैंने इतने समय बाद शो शुरू किया है। तो मैंने थोड़ा हल्का हाथ रखा शुरुआत के 2-3 एपिसोड में। है ना? तो लोग कह रहे हैं, ‘वो बात नहीं रही।’इसके तुरंत बाद समय ने कहा, ‘राखी सावंत के लिए थोड़ा शोर मचाओ।’
यह सुनते ही वहां मौजूद ऑडियंस ने जोरदार तालियां बजानी शुरू कर दीं। इसके बाद एक महिला स्टेज की तरफ आती हुई दिखाई दी, लेकिन उसका चेहरा मास्क से ढका हुआ था।
INDIA’s GOT LATENT NEXT EPISODE CONTESTANT.
— Dhananjay Singh (@Djbhai01) August 28, 2026
GUESS WHO IS SHE 😂 pic.twitter.com/RrEmxmqJPZ
- समय रैना के राखी सावंत का नाम लेने के बाद अब फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है कि क्या वह सच में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के अगले एपिसोड में नजर आने वाली हैं।
- क्लिप में स्टेज की तरफ आती हुई महिला का चेहरा मास्क से ढका हुआ था, इसलिए अभी यह साफ नहीं है कि वह राखी सावंत ही हैं या नहीं।
- हालांकि, समय के अनाउंसमेंट ने फैंस के बीच अगले एपिसोड को लेकर एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है।
ये भी पढे़ं- इंडियाज गॉट लेटेंट: शेरोन वर्मा को बिहारी बुलाकर समय रैना ने किया तंज, कॉमेडियन के पलटवार ने सबको चौंकाया