थियेटर से लेकर फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली जोहरा सहगल का जन्म सहारनपुर में ढोली खाल के पास मोहल्ला दाऊद सराय में 27 अप्रैल 1912 को पठान मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम साहेबजादी जोहरा बेगम मुमताज उल्ला खान था। उनके पिता मुमताज उल्ला खान और नातिका उल्ला खान उतर प्रदेश के रामपुर निवासी थे।
सात बच्चों में तीसरे नंबर की जोहरा बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा वाली थीं, लेकिन अपनी रुचि के अनुसार नृत्य और रंगमंच में 14 साल तक सक्रिय रहने के बाद उनकी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का सफर फिल्मी दुनिया के नाम रहा। वह अकेली ऐसी शख्स रहीं, जिन्होंने पृथ्वीराज कपूर, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर नए जमाने के अभिनेता रणबीर कपूर तक के साथ अभिनय कर छाप छोड़ी।
जोहरा ने अपनी पढा़ई क्वीन मैरी कॉलेज से पूरी की और उनके लिए कॉलेज में पर्दा रखना अनिवार्य था। साल 1930 में जोहरा जर्मनी चली गईं, वहां जाकर उन्होंने मॉर्डन डांस की शिक्षा ली।
4 of 5
जोहरा सहगल
- फोटो : social media
जोहरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्ट्रेस नहीं की थी बल्कि एक डांसर के रूप में की थी। बतौर एक्ट्रेस उन्होंने पहली फिल्म धरती के लाल में अभिनय किया था। जोहरा का फिल्म सफर काफी अलग है और उनकी जवानी के दिनों की फिल्मों से ज्यादा उन्हें उनके नानी-दादी के किरदार के लिए याद किया जाता है।
zohra
जोहरा ने फिल्म चीनी कम, दिल से, सांवरिया, बेंड इट लाइक बेकहम जैसी फिल्मों में काम किया। जोहरा को फिल्मों के साथ ही टीवी में भी सफलता मिली। 80 साल की उम्र में उन्होंने कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी से जंग जीती थी। जोहरा ने 102 साल की उम्र में 2014 में दुनिया को अलविदा कह दिया।