जरीन खान का आज जन्मदिन है। आज वह 36 साल की हो चुकी हैं। फिल्मी दुनिया में उन्होंने 'वीर' फिल्म से कदम रखा था, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ काम किया था। सलमान खान अब तक कई अभिनेता और अभिनेत्रियों को इंडस्ट्री में लॉन्च कर उनका करियर बना चुके हैं। जरीन खान भी उनमे से एक हैं। अब अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में उन्हें लॉन्च करने के लिए सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है।
Zareen Khan: सलमान खान के बिना मुश्किल था इंडस्ट्री में आना, जरीन खान ने अभिनेता की तारीफों के बांधे पुल
दरअसल, सलमान खान जिस किसी को भी इंडस्ट्री में लॉन्च करते हैं, वह हमेशा ही भाईजान की तारीफ करते हैं। अब जरीन खान ने भी अपने करियर के बारे में बात करते हुए सलमान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया में उनकी यात्रा एक रोलर कोस्टर की तरह रही है। वह उन लोगों में से एक हैं, जिन्होंने इस इंडस्ट्री में आने का सपना नहीं देखा था, लेकिन सलमान खान की बदौलत वह बॉलीवुड में आईं और इसका श्रेय सलमान को जाता है, क्योंकि उन्होंने उन्हें मौका दिया।
Aashka Goradia: मदर्स डे पर 'कुमुद' फेम आशका ने शेयर की गुड न्यूज, शादी के छह साल बाद बनने जा रही हैं मां
जरीन खान ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा कि वह सलमान के बिना फिल्मी दुनिया का हिस्सा हो सकती हैं। करियर के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें फिल्मों में प्रवेश करने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ा, लेकिन इसका हिस्सा बनने के बाद उनका असली संघर्ष शुरू हुआ। वह फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आती हैं, इसलिए उन्हें यह समझने में थोड़ा समय लगा कि यह इंडस्ट्री कैसे काम करती है।
Vijay: पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाएगी विजय देवरकोंडा की फिल्म 'कुशी'? जानें एक्टर के खिलाफ क्यों हुआ प्रदर्शन
जरीन खान ने कहा कि जब वह इंडस्टी में आईं, तब उन्होंने यहां बहुत कुछ सीखा और आज तक सीख रही हैं, लेकिन वह अभी जिस मुकाम पर खड़ी हैं, वह उनकी शुरुआत की स्थिति से अच्छी है। उन्होंने कहा कि जब वह इस इंडस्ट्री में आई थीं, तब से आज के समय में उन्होंने बहुत कुछ सीखा और वह आज पहले से बहुत बेहतर हैं।
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान ने देहरादून में पहली बार किया परफॉर्म, कॉन्सर्ट को लेकर एक्टर ने कही यह बात
अभिनेत्री के फिल्मी करियर की बात करें तो जरीन खान ने 'हाउसफुल 2', 'रेडी' और 'हेट स्टोरी 3' में अपने दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई। अभिनेत्री को आखिरी बार साल 2021 में 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में देखा गया था।
Mother's Day: दौर बदला तो बदल गई सिनेमा की मां, बेटे को गोली मारने वाली मां से लेकर पढ़िए ये 10 दिलचस्प किरदार