फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Perform In Dehradun For The First Time In maiden music concert

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान ने देहरादून में पहली बार किया परफॉर्म, कॉन्सर्ट को लेकर एक्टर ने कही यह बात

Sun, 14 May 2023 01:08 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 14 May 2023 01:08 PM IST
सार

आयुष्मान खुराना ने शनिवार की शाम को अपने देहरादून के फैंस को जमकर एंटरटेन किया है। यह नॉर्थ इंडियन शहरों में उनका पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट था।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Perform In Dehradun For The First Time In maiden music concert
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ सिंगिंग के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर ने कई फिल्मों में गानों के लिए अपनी आवाज दी है। वहीं, एक्टर ने शनिवार की शाम को अपने देहरादून के फैंस को जमकर एंटरटेन किया है। यह  नॉर्थ इंडियन शहरों में उनका पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट था। इस कॉन्सर्ट से पहले एक्टर ने अपने विचार साझा किए थे। 

विज्ञापन

 

Ayushmann Khurrana Perform In Dehradun For The First Time In maiden music concert
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

कॉन्सर्ट को लेकर एक्टर ने कही यह बात
एक्टर ने अपने इस कॉन्सर्ट को लेकर बात करते हुए कहा कि एक सिंगर के तौर पर उनके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि दर्शक उनके गानों का आनंद लेते हैं। आयुष्मान ने कहा कि मैं देहरादून में अपने पहले कॉन्सर्ट को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे अपनी फिल्मों और अपने म्यूजिक के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करना पसंद हैं, क्योंकि यह माध्यम मुझे लोगों से सीधे तौर पर जोड़े रखता हैं और उम्मीद है कि यह दर्शकों पर एक लॉन्ग लास्टिंग छाप छोड़ेगा। 

राघव-परिणीति बने कपल, वायरल हुई तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana Perform In Dehradun For The First Time In maiden music concert
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों को गानों का आनंद लेते हुए देखना खुशी देता है
एक्टर ने आगे कहा कि एक सिंगर के रूप में लोगों को मेरे संगीत का आनंद लेते हुए देखने से बड़ी कोई खुशी या मान्यता नहीं है। सिनेमा की तरह, संगीत भी सीमाओं और भौगोलिक क्षेत्रों से परे है। मैं काफी भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे भारत और विश्व स्तर पर इतने सारे शहरों में प्रदर्शन करने का मौका मिला है। मैं आज रात का इंतजार नहीं कर सकता हूं और मुझे उम्मीद है कि मेरे दर्शक अच्छा समय बिताएंगे। आपको बता दें कि आयुष्मान जल्द ही फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगे। 

Mother's Day: दौर बदला तो बदल गई सिनेमा की मां, बेटे को गोली मारने वाली मां से लेकर पढ़िए ये 10 दिलचस्प किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed