फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Leone Birthday: जब सलमान ने सिखाया था सनी लियोनी को साड़ी पहनने का तरीका, देखिए वीडियो और तस्वीरें

Wed, 13 May 2020 06:17 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 13 May 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
When Salman Khan Give Saree Lessons To Sunny Leone Throwback Photos
सनी लियोनी और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की बेबी डॉल यानी सनी लियोनी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपने बेहतरीन डांस नंबर्स और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब सनी लियोनी बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं में शुमार होती हैं। उन्होंने कम समय में ही बॉलीवुड में अच्छा खासा मुकाम बना लिया। सनी के जन्मदिन पर उनसे जुड़ा एक किस्सा आपको बताते हैं।

When Salman Khan Give Saree Lessons To Sunny Leone Throwback Photos
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और सनी लियोनी ने वैसे तो अभी तक एक भी फिल्म साथ में नहीं की। ना ही सनी ने सलमान की किसी फिल्म में कोई डांस नंबर किया है। लेकिन फिर भी दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थीं। ये तस्वीरें उस समय की थी जब सलमान खान ने सनी लियोनी को साड़ी पहनना सिखाया था।

When Salman Khan Give Saree Lessons To Sunny Leone Throwback Photos
सनी लियोनी सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक वक्त पर बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी और सलमान खान के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। वीडियो में सलमान खान सनी लियोनी को साड़ी पहनना सिखा रहे थे। दरअसल जनवरी 2014 में स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था। शो के दौरान सलमान खान ने सनी लियोनी को साड़ी पहनना सिखाया था। वहीं इसके बाद सनी लियोनी ने कहा था, 'ये मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Salman Khan Give Saree Lessons To Sunny Leone Throwback Photos
सनी लियोनी और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सनी लियोनी और सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दोनों की कैमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था। बता दें कि सनी लियोनी बिग बॉस 5 में नजर आ चुकी हैं। शो में सनी लियोनी का पोल डांस काफी सुर्खियों में रहा था। बिग बॉस में आने के बाद ही सनी लियोनी ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक देने वाले निर्माता- निर्देशक थे महेश भट्ट।

विज्ञापन
When Salman Khan Give Saree Lessons To Sunny Leone Throwback Photos
sunny leone, daniel weber - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बिग बॉस के बाद सनी लियोनी, पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' में नजर आईं। इस फिल्म के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद लगातार उनका करियर बॉलिवुड में आगे की तरफ ही बढ़ता चला गया। इसके बाद सनी रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला और जैकपॉट जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में डांस नंबर्स भी परफॉर्म किए।

पढ़ें: Sunny Leone Birthday: एडल्ट फिल्मों से बॉलीवुड की 'लैला' तक, जानिए सनी लियोनी की जिंदगी की

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed