बॉलीवुड की बेबी डॉल यानी सनी लियोनी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपने बेहतरीन डांस नंबर्स और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब सनी लियोनी बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं में शुमार होती हैं। उन्होंने कम समय में ही बॉलीवुड में अच्छा खासा मुकाम बना लिया। सनी के जन्मदिन पर उनसे जुड़ा एक किस्सा आपको बताते हैं।
Sunny Leone Birthday: जब सलमान ने सिखाया था सनी लियोनी को साड़ी पहनने का तरीका, देखिए वीडियो और तस्वीरें
सलमान खान और सनी लियोनी ने वैसे तो अभी तक एक भी फिल्म साथ में नहीं की। ना ही सनी ने सलमान की किसी फिल्म में कोई डांस नंबर किया है। लेकिन फिर भी दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थीं। ये तस्वीरें उस समय की थी जब सलमान खान ने सनी लियोनी को साड़ी पहनना सिखाया था।
एक वक्त पर बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी और सलमान खान के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। वीडियो में सलमान खान सनी लियोनी को साड़ी पहनना सिखा रहे थे। दरअसल जनवरी 2014 में स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था। शो के दौरान सलमान खान ने सनी लियोनी को साड़ी पहनना सिखाया था। वहीं इसके बाद सनी लियोनी ने कहा था, 'ये मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।'
सनी लियोनी और सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दोनों की कैमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था। बता दें कि सनी लियोनी बिग बॉस 5 में नजर आ चुकी हैं। शो में सनी लियोनी का पोल डांस काफी सुर्खियों में रहा था। बिग बॉस में आने के बाद ही सनी लियोनी ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक देने वाले निर्माता- निर्देशक थे महेश भट्ट।
गौरतलब है कि बिग बॉस के बाद सनी लियोनी, पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' में नजर आईं। इस फिल्म के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद लगातार उनका करियर बॉलिवुड में आगे की तरफ ही बढ़ता चला गया। इसके बाद सनी रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला और जैकपॉट जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में डांस नंबर्स भी परफॉर्म किए।
पढ़ें: Sunny Leone Birthday: एडल्ट फिल्मों से बॉलीवुड की 'लैला' तक, जानिए सनी लियोनी की जिंदगी की