फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आया करण जौहर का लंदन वाला वीडियो, कहा था- 'कंगना रनौत को दिक्कत है तो इंडस्ट्री छोड़ कुछ और करें'

Mon, 20 Jul 2020 01:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 20 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
when karan johar said in london if kangana ranaut has problems leave the bollywood
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में  नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है। बीते दिनों एक इंटरव्यू में अभिनेत्री कंगना रनौत ने इसी मुद्दे को लेकर करण जौहर पर निशाना साधा था। उन्होंने बताया था कि करण ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में जाकर कहा था कि कंगना को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ कुछ और करना चाहिए। अब करण जौहर के इसी बयान का वीडियो सामने आ गया है। 

when karan johar said in london if kangana ranaut has problems leave the bollywood
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण जौहर कहते हैं, 'कंगना को विक्टिम और वुमेन कार्ड खेलता देखकर मैं पूरी तरह से थक चुका हूं। आप हमेशा तो विक्टिम नहीं हो सकते हैं और सबको हमेशा यही कहानी नहीं सुना सकते हैं कि कैसे आपको इस बुरी दुनिया ने और इंडस्ट्री ने डराया और धमकाया हुआ है।'

when karan johar said in london if kangana ranaut has problems leave the bollywood
Karan Johar - फोटो : Social Media

करण जौहर यहीं नहीं रुकते। वो अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कंगना के लिए कहते हैं, 'अगर ऐसा है तो आप छोड़ दीजिए। कौन आपके सिर पर बंदूक रखकर कह रहा है कि आप इस इंडस्ट्री में रहो। आप छोड़ दो इंडस्ट्री। बाहर जाकर कुछ करो।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
when karan johar said in london if kangana ranaut has problems leave the bollywood
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media

क्या कहा था कंगना ने
याद दिला दें कि हाल ही में कंगना ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'सब कुछ यहां बहुत योजनाबद्ध तरीके से किया जाता है। मुझे इंसानों को खाने वाली और डायन तक कहा गया। करण जौहर लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स गए और वहां जाकर कहा कि कंगना को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देनी चाहिए। उसे तुरंत बाहर निकालना चाहिए, वहां हूटिंग हो रही थी। लोग तालियां बजा रहे थे। जब मैं नेपोटिज्म के खिलाफ यहां लड़ाई लड़ रही थी। उन्होंने मेरे लिए सब कुछ रोक दिया। मैं शादी नहीं कर सकती थी, मेरा कोई वित्तीय भविष्य नहीं था। क्या आपको नहीं लगता कि आत्महत्या का विचार मेरे मन में आया होगा?'

विज्ञापन
when karan johar said in london if kangana ranaut has problems leave the bollywood
कंगना रनौत - फोटो : Social Media

कंगना ने आगे कहा, 'मेरे जैसा कोई जिसे तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्मश्री केवल अभिनय के आधार पर मिला हो, वह कभी भी करण जौहर के अच्छे अभिनेताओं की सूची में नहीं होगा। 18 ब्रांड्स ने मुझे दो महीने में छोड़ दिया। मेरे पास क्या विकल्प थे? हो सकता है उस समय मेरे जेहन में खुद को मार डालने का विचार ना आया हो, पर बाल नोच डालने और कहीं गायब हो जाने का ख्याल जरूर आया होगा।'

पिता महेश भट्ट पर लग रहे आरोपों के बीच आलिया भट्ट ने साधा कंगना पर निशाना, कहा- 'सच तो सच होता है'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed