फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naseeruddin Shah Birthday: अधिक उम्र होने के बावजूद कभी नहीं किया नसीरुद्दीन ने बोल्ड सीन देने से परहेज, जानिए अनसुने किस्से

Mon, 20 Jul 2020 12:51 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 20 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Naseeruddin Shah Birthday Know Some Unknown Facts About Actor and His Personal Life
नसीरुद्दीन शाह बर्थडे - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्मदिन 20 जुलाई को होता है। इस साल नसीरुद्दीन अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। नसीरुद्दीन शाह सिनेमाजगत का वह कोहिनूर हैं जिसकी चमक समय के साथ और बढ़ती चली गई। थियेटर से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक नसीरुद्दीन शाह का सफर लाजवाब रहा। नसीरुद्दीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म 'निशांत' से की थी। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद छोटा था लेकिन वह लाइम लाइट में आ गए थे। तो चलिए नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से...

Naseeruddin Shah Birthday Know Some Unknown Facts About Actor and His Personal Life
नसीरुद्दीन शाह

कम ही लोग जानते हैं कि बॉलीवुड के मशहूर नायक नसीरुद्दीन शाह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले हैं। उनके पिता आर्मी अफसर थे जबकि मां गृहिणी थीं। कहा जाता है कि नसीरुद्दीन शाह ने महज 18 साल की उम्र में राज कपूर और हेमा मालिनी की फिल्म 'सपनों के सौदागर' में काम किया था। हालांकि एडिटिंग के दौरान उनका सीन फिल्म से काट दिया गया था।

Naseeruddin Shah Birthday Know Some Unknown Facts About Actor and His Personal Life
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और पंकज कपूर असल जिंदगी में रिश्तेदार हैं। रत्ना पाठक और सुप्रिया पाठक सगी बहने हैं। रत्ना पाठक की शादी नसीरुद्दीन शाह से तो वहीं सुप्रिया पाठक की शादी पंकज कपूर से हुई है। पकंज कपूर और नसीरुद्दीन शाह अब तक 10 फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naseeruddin Shah Birthday Know Some Unknown Facts About Actor and His Personal Life
माधुरी और नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन की मुलाकात थियेटर में नाटक के दौरान हुई थी। दोनों का फिल्मों के प्रति लगाव दोनों को एक दूसरे के करीब ले आया जिसके बाद साल 1982 में दोनों ने शादी रचा ली। रत्ना पाठक, नसीरुद्दीन शाह की दूसरी पत्नी हैं। नसीरुद्दीन शाह ने ज्यादा उम्र होने के बाद भी फिल्मों में बोल्ड सीन देने से कभी परहेज नहीं किया। डर्टी पिक्चर, सात खून माफ, बेगम जान और डेढ़ इश्किया फिल्म में भी उन्होंने लव मेकिंग सीन दिए हैं।

विज्ञापन
Naseeruddin Shah Birthday Know Some Unknown Facts About Actor and His Personal Life
Naseeruddin Shah, Vidya Balan - फोटो : social media

क्या आप जानते हैं कि नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम किया है। उनकी पहली पाकिस्तानी फिल्म 'खुदा के लिए' थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन ने केमियो किया था। नसीरुद्दीन शाह नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड, पद्मश्री और पद्म भूषण भी जीत चुके हैं। नसीरुद्दीन ने मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों में साल 1980 में आई फिल्म 'हम पांच' से काम करना शुरू कर दिया था।

पढ़ें: पिता महेश भट्ट पर लग रहे आरोपों के बीच आलिया भट्ट ने साधा कंगना पर निशाना, कहा- 'सच तो सच होता है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed