बॉलीवुड की मशहूर कोरियॉग्रफर और निर्देशक फराह खान 9 जनवरी को 56वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म 'मैं हू ना' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाली फराह ने कई फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम किया है। करण जौहर की पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में फराह ने काजोल की सहेली का किरदार निभाया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही फराह, करण को अपना दिल दे बैठी थीं और आधी रात को उनके कमरे में अचानक घुस गई थीं...उसके बाद क्या हुआ, जानिए अगली स्लाइड में
फराह खान और करण जौहर की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन दिनों फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की शूटिंग स्कॉटलैंड में चल रही थीं। एक दिन अचानक फराह खान ने आधी रात को करण जौहर के पास पहुंचकर कहा कि उनके कमरे में भूत है।
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : instagram/karanjohar
करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फराह ने मुझसे कहा कि उनके कमरे में भूत है। मैंने जवाब दिया। क्या मैं जो भूतों के साथ कविता गाता है वो हूं? मैं मूर्ख दिख रहा हूं कि तुम्हारी इन बातों में आ जाऊं।
4 of 5
करण जौहर और फराह खान
- फोटो : फाइल
साजिद खान और रितेश देशमुख के साथ चैट शो 'यारों की बरात' में करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया था कि फराह खान उन्हें पसंद करती और उन्होंने शादी के लिए प्रपोज किया था। वहीं फराह ने भी एक इंटरव्यू के दौरान ये बात स्वीकार की थी। फराह ने बताया था कि जब उन्होंने करण को शादी के लिए प्रपोज किया था तो उन्होंने जवाब दिया था, 'एक तकनीकी खराबी है।'
5 of 5
फराह खान और शिरीष कुंदर
- फोटो : isntagram/bollywood_History
गौरतलब है कि साल 2004 में फराह ने शिरीष कुंदर से शादी कर ली थी। फराह, शिरीष से उम्र में नौ साल बड़ी हैं। वहीं अब उनके तीन बच्चे दीवा, अन्या और सीजार हैं।
Bullets Review: 39 साल की सनी लियोनी के रिटायरमेंट से पहले के लटके झटके, इस सीरीज से बचके रहना