अर्जुन कपूर और उनके चाचा
अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म 'मुबारकां' काफी चर्चा में है। चाचा-भतीजा दोनों मिलकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक शॉकिंग खुलासा किया है।
अर्जुन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि जब वो 20 साल के थे तो उनके पास अपनी कार नहीं थी। वो अपने पिता बोनी कपूर की मर्सडीज लेकर जाते थे।
अर्जुन कपूर एक नाइट क्लब में अपने तीन-चार दोस्तों के साथ अक्सर चिल करते थे। अच्छी कार ले जाने से उन्हें क्लब में आसानी से एंट्री मिल जाती थी।
अर्जुन ने बताया, 'जब मैंने पापा से तीन चार बार कार मांगी तो उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है। इस पर अर्जुन ने उन्हें मना कर दिया।'
लेकिन जब फिर से पापा ने पूछा तो अर्जुन ने कहा, 'नहीं मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। मैं अपने तीन-चार दोस्तों के साथ नाइट क्लब में जाता हूं।'