अमिताभ बच्चन ने अभी कुछ दिनों पहले एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी और फैंस के लिए लिखा कि 'पहचानो कौन?' तस्वीर में उनके साथ एक बच्ची नजर आ रही थी। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में वो बच्ची दरअसल करीना कपूर थीं। करीना कपूर अपने पापा रणधीर कपूर के साथ फिल्म पुकार के सेट पर आई थीं। यह फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी।
2 of 5
amitabh bachchan, kareena kapoor
- फोटो : social media
तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- 'पहचानो कौन है? यह करीना कपूर हैं, गोवा में पुकार फिल्म के सेट पर। अपने पिता रणधीर कपूर के साथ सेट पर आई थीं और अपने पैर में चोट लगा ली थी। मैं दवाई लगा रहा हूं और ड्रेसिंग कर रहा हूं।' तस्वीर शेयर होने के बाद अब इससे जुड़ा एक किस्सा सामने आया है।
फिल्म पुकार के सेट का ये किस्सा काफी रोचक है। पुकार में अमिताभ बच्चन के साथ रणधीर कपूर, जीनत अमान और टीना मुनीम थीं। एक फाइट सीन में अमिताभ बच्चन और रणधीर कपूर के बीच मारपीट फिल्माया जाना था। शूट शुरू हुआ तो रणधीर कपूर को अमिताभ जमकर घूसे मारने लगे। यह देखकर वहां मौजूद करीना चिल्लाने लगीं।
पापा को इस तरह पिटते देख करीना दूर खड़ी नहीं रह पाईं और अमिताभ के पास पहुंच गईं। उन्होंने अमिताभ के पैर पकड़ लिए और चिल्लानी लगीं कि 'मेरे पापा को मत मारो'। सीन के बीच में आने की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी। वहीं 3 साल की करीना को अमिताभ संभाल पाते उससे पहले ही वो गिर पड़ीं।
5 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : social media
बाद में अमिताभ ने करीना को गोद लेकर उन्हें समझाया कि यह केवल फिल्म के लिए है वो असल में उन्हें नहीं मार रहे। अमिताभ के समझाने के बाद बड़ी मुश्किल से करीना समझ पाईं और फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। सिनेमाघरों में जब यह फिल्म रिलीज हुई तो सुपरहिट रही।