बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान की बहन अर्पिता खान की बहन को आज शादी के पांच साल पूरे हो गए हैं। 18 नवंबर 2014 को अर्पिता आयुष शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। आज के खास दिन पर आपको दिखाते हैं अर्पिता और आयुष का वेडिंग एलबम।
अर्पिता-आयुष की शादी को पूरे हुए पांच साल, देखें सलमान की बहन का वेडिंग एलबम
शादी की पांचवी सालगिरह के खास माौक पर अर्पिता ने पति आयुष को खास अंदाज में बधाई दी है। पति को गले लगाते हुए अर्पिता ने एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमारे पास ये सब एक साथ नहीं हो सकता है, लेकिन साथ में ये सब हमारे पास है। 5वीं वर्षगांठ मेरे प्यार के लिए।'
A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on
इसके आगे कैप्शन में अर्पिता लिखती हैं, 'हमारे संबंध में सही संतुलन होने के लिए मैं आपको थैंक्स नहीं दे सकती। मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं। दोस्त बनने से लेकर, प्रेमी होने तक, पति बनने और फिर पिता बनने तक, हर सफर अद्भुत रहा है। ऐसा नहीं लगता है कि पांच साल हो गए हैं। हमेशा मुझे सहारा देने के लिए, मेरी लिए रियल मिरर होने और मेरी पीठ होने के लिए धन्यवाद।'
बता दें कि अर्पिता-आयुष की शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस होटल में हुई थीं। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इसके साथ ही अर्पिता-आयुष की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को होटल ताज लैंड्स में हुआ था।
अर्पिता के रिसेप्शन में शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, सानिया मिर्जा, कटरीना कैफ सहित बॉलीवुड, राजनीति और बिजनेस वर्ल्ड की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। अर्पिता के शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।