फिल्म 'बाहुबली' में देवसेना का किरदार निभाने वाली अनुष्का शेट्टी जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'भागमती' से दर्शकों का दिल दहलाने के लिए तैयार हैं। ऐसा हम इस फिल्म के टीजर को देखने के बाद कह रहे हैं।
पढ़ें- स्पेशल अवॉर्ड मिलने पर शाहरुख ने खोला 25 साल के फिल्मी करियर का सबसे बड़ा राज
बता दें कि आज इस फिल्म का टीजर आउट कर दिया गया है। तमिल, तेलुगु और मलयालम में बनने वाली इस फिल्म 'भागमती' को अशोक ने निर्देशित किया है। बताया जा रहा है कि ये एक पीरियड फिल्म है। फिल्म के इस टीजर में अनुष्का शेट्टी ने अपने एक हाथ में हथौड़ा ले रखा है और वो बुरी तरह जख्मी हालत में दिखाई दे रही हैं। फिल्म का ये टीजर करीब 30 सेकेण्ड का है।
बता दें कि इस फिल्म भागमती में अनुष्का के अपोजिट उन्नी मुकुंदन को रखा गया हैं। बड़े बजट की इस फिल्म को अगले साल 26 जनवरी में रिलीज़ किया जाएगा। माना जा रहा है कि भागमती की कहानी भी युद्ध के इतिहास के इर्द-गिर्द ही घुमती है।