सलमान खान दो दिन बाद जब जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा होकर बाहर निकले तो बाहर उनके स्वागत के लिए फैन्स का जमावड़ा लगा था। वहीं, उन्हेें सीऑफ करने के लिए जेल के अधिकारी तक मौजूद थे। मगर सलमान जैसे ही अपनी कार में बैठने वाले थे, उनके बॉडीगार्ड शेरा ने उन्हें बीच में रोका...
VIDEO: जेल से निकलने से पहले इस शख्स से मिलना नहीं भूले सलमान, शेरा ने कान में कहा...
सलमान कार से बाहर निकले और शेरा के कहने पर उस शख्स से हाथ मिलाया। सलमान जैसे ही मुड़े, शेरा ने उस शख्स के कानों में कुछ कहा और फिर सलमान के साथ कार में बैठकर एयरपोर्ट रवाना हो गए।
सलमान खान के जेल से निकलने और कार में बैठकर एयरपोर्ट जाते वक्त का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।
#SalmanKhan snapped leaving the jodhpur jail
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
;">
#SalmanKhan snapped leaving the jodhpur jail
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि सलमान खान ने जिस शख्स से हाथ मिलाया वह कोई और नहीं बल्कि जोधपुर सेंट्रल जेल के डीआईजी हैं। जेल से निकलते वक्त सलमान खान काले रंग की टीशर्ट और काले रंग की टोपी पहने नजर आए। वहीं, उनके बॉडीगार्ड शेरा ने भी 'बींग ह्यूमन' की नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। सलमान खान खुद ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे और शेरा कार की पिछली सीट पर।
बता दें कि जोधपुर कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में दोषी पाए गए सलमान खान को बेल दी है। इससे पहले उन्होंने दो दिन जेल में ही बिताए। जमानत के लिए उन्होंने 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरा और तमाम कागजी कार्रवाई पूरी कर शनिवार शाम मुंबई रवाना हो गए।