Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   soni razdan shared heartfelt note for elder daughter shaheen bhatt on social media

सोनी राजदान: एक्ट्रेस ने बेटी शाहीन को किया बर्थडे विश, पोस्ट कर लिखा- तुम मुश्किलों का हल निकालती हो

Goudhuli Shrivastava गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Sat, 28 Nov 2026 03:41 PM IST
सार

  •  सोनी राजदान ने अपनी बेटी शाहीन भट्ट को बर्थ डे विश किया। 
  •  उन्होंने इस मौके पर बेटी के लिए खास पोस्ट किया। 
  •  इस पोस्ट में सोनी ने शाहीन के लिए अपनी भावनाएं साझा कीं। 

विज्ञापन
soni razdan shared heartfelt note for elder daughter shaheen bhatt on social media
सोनी राजदान-शाहीन-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@sonirazdan

विस्तार

अभिनेत्री सोनी राजदान की पहली बेटी शाहीन भट्ट का शनिवार को जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट कर के अपनी बेटी को शुभकामनाएं दीं। पढ़िए क्या लिखा सोनी ने पोस्ट में...

विज्ञापन

क्या किया सोनी ने बेटी के लिए पोस्ट? 
सोनी राजदान ने शाहीन भट्ट के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा, ‘हां यह सच है। तुम हर दिन और भी खूबसूरत होती जा रही हो। लेकिन मैं तुमसे इसलिए प्यार नहीं करती। मैं तुमसे इसलिए प्यार करती हूं क्योंकि तुम प्यारी हो। दयालु हो। बुद्धिमान हो। जानवरों से प्यार करती हो। मेरी सभी मुश्किलों का हल निकालती हो। इस डरावनी दुनिया में एक चट्टान की तरह हो।’

विज्ञापन
Trending Videos

soni razdan shared heartfelt note for elder daughter shaheen bhatt on social media
सोनी, आलिया भट्ट और शाहीन - फोटो : इंस्टाग्राम@shaheenb

एक्ट्रेस ने कहा दूर रहकर भी प्यार करती हूं
आगे अपनी पोस्ट में सोनी ने कहा “मैं तुमसे तब भी प्यार करती हूं जब तुम दूर होती हो। जब तुमसे संपर्क करना नामुमकिन होता है। जब मुझे पता होता है कि मैं सही हूं, तब भी तुम्हें मनाना नामुमकिन होता है। मैं हमेशा सही होतीं हूं, लेकिन यह एक अलग कहानी है। तुम्हारे साथ तस्वीर खिंचवाना तो बिलकुल ही नामुमकिन है।’

विज्ञापन

soni razdan shared heartfelt note for elder daughter shaheen bhatt on social media
शाहीन भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

ईशान मेहरा संग की सगाई
शाहीन एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बड़ी बहन हैं और कई किताबे लिख चुकी हैं। शाहीन ने इसी साल अपने ब्वॉयफ्रेंड ईशान मेहरा से शादी की है। वह पेशे से फिटनेस कोच हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने जिम में वर्कआउट करते हुए कई वीडियोज भी शेयर किए हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed