काले हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिलहाल जमानत मिल गई है। खबर है कि 50 हजार के मुचलके पर सलमान खान को कोर्ट ने जमानत दे दी है। सलामन के फैंस के साथ साथ बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के लोग अपने-अपने ढंग से उन्हें बेल मिलने की बधाई दे रहे हैं। कई जगहों पर तो जश्न भी मनाया जा रहा है। इसी बीच खुशी का एक जानदार रिएक्शन एक्टर बॉबी देओल ने भी दिया है।
सलमान खान के साथ बॉबी देओल ने शेयर की ऐसी तस्वीर, सोशल मीडिया पर लिख दी इतनी बड़ी बात
आपको बता दें कि बॉबी देओल सलमान खान की आने वाली फिल्म 'रेस 3' में नजर आएंगे। वहीं बॉबी देओल ने सलमान की जमानत पर खुश होते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है- 'लव यू मामू'। पोस्ट के साथ साथ बॉबी ने सलमान खान के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है।
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on
बॉबी देओल लंबे समय बाद फिल्मों में नजर आएंगे और सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने ही उनके करियर को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की है। सलमान के कहने पर ही बॉबी देओल को फिल्म 'रेस 3' में अहम किरदार का रोल दिया गया है।
सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद बॉबी, सलमान खान की अगली फिल्म 'किक 2' में भी नजर आएंगे। खबर है कि बॉबी देओल 'हाउसफुल 4' में भी नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि बॉबी देओल जब से सलमान खान के साथ आए हैं उनका पूरा मेकओवर हो गया है। बॉबी ने अपना जबरदस्त फिजीक तैयार कर लिया है और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गए हैं।