Video: सोनम की शादी में पहुंचते ही रणवीर ने दिखाया जलवा, अर्जुन के साथ ऐसे दी आनंद आहूजा को बधाई
A post shared by Bollywood B Town (@bollybtown) on
रणवीर सिंह सोनम कपूर के कजिन हैं। उनके नाना जी और सोनम कपूर के दादा जी भाई थे। हालांकि, वह इस शादी में गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के बिना ही पहुंचे थे। दीपिका फिलहाल अमेरिका में हैं।
सोनम कपूर की शादी का जोड़ा मशहूर फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील ने तैयार किया। वहीं, उनके पति आनंद आहूजा शेरवानी में स्टाइलिश लग रहे थे। आनंद दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन हैं। सोनम और आनंद की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। शादी से पहले दोनों ने लंदन में भी एक घर खरीदा है।
