{"_id":"5af1a2c94f1c1b60098b8db0","slug":"sonam-kapoor-kisses-anand-ahuja-after-sindoor-and-mangalsutra-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद सोनम ने इस अंदाज में सबके सामने अपने 'रांझणा' को किया KISS, वीडियो देख लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद सोनम ने इस अंदाज में सबके सामने अपने 'रांझणा' को किया KISS, वीडियो देख लें
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor kiss anand ahuja
सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले सोनम के जयमाल का वीडियो सामने आया था। अब सोनम की मांग भरते और उन्हें मंगलसूत्र पहनाते हुए आनंद आहूजा का वीडियो सामने आया है।
sonam wedding
सोशल मीडिया पर सोनम की शादी के वायरल हो रहे इस वीडियो में आनंद आहूजा सबसे पहले सोनम की मांग भर रहे हैं। मांग भरने के बाद आनंद ने सोनम कपूर को मंगलसूत्र पहनाया। मंगलसूत्र पहनाते ही सोनम कपूर ने आनंद आहूजा को किस किया।
sonam ki shaadi
मांग भरते और मंगलसूत्र पहनाते हुए इस वीडियो में सोनम और आनंद दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही हैं। वीडियो में सोनम आनंद को बहुत क्यूट अंदाज में 'बाबू' करके बात कर रही हैं। आप भी देखें दोनों का ये क्यूट वीडियो
Cute ❤️❤️❤️❤️ #anandahuja #sonamkapoor #sonamkapoorahuja
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनम कपूर
- फोटो : SELF
इससे पहले दोनों की जयमाल का बहुत क्यूट वीडियो सामने आया था। वीडियो में सोनम और आनंद को जयमाल पहनाने को दिए गए । सोनम ने लपककर जल्दी से आनंद को जयमाल पहनाया और सोनम के कलीरे आनंद की शेरवानी में जा फंसा तो सोनम प्यार से कहती हैं- 'सॉरी बाबू'। इसके बाद सोनम की मां ने उन्हें समझाया कि 'बाबू नहीं, बोलो आप।
A post shared by Indians Update (@sonamkapoor_08) on