फिल्मों से ज्यादा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर विवेक ओबेरॉय अचानक फिर सुर्खियों में आ गए हैं। शुक्रवार को विवेक ने वर्ल्ड कप मैच में हुई भारतीय क्रिकेट टीम की हार को लेकर एक ट्वीट किया। इस पोस्ट के बाद यूजर्स भड़क गए और उन्होंने विवेक को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
मजाक उड़ाने पर विवेक ओबेरॉय ट्रोल और सेट पर नाराज हुए सौरभ शुक्ला सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर चर्चा में रहती हैं। कभी इसके पीछे की वजह उनकी फिल्में होती हैं तो कभी उनका लुक। हाल में दीपिका ने अपना एक नया फोटोशूट कराया जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को दीपिका का ये लुक पसंद नहीं आया जिसकी वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
पढ़ें: नए फोटोशूट पर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, यूजर बोला- मॉडलिंग के दिनों में थीं सांवली अब कैसे गोरी?
रिलीज के तीसरे हफ्ते में क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों के बावजूद अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसी के साथ कबीर सिंह इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
पढ़ें: कबीर सिंह बनी साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, कलेक्शन 250 करोड़ के पार
बॉलीवुड एक्टर परेश रावल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। हर मुद्दे पर वो अपनी वेबाक राय रखते हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में वो भले ही नहीं लड़े थे लेकिन वो अपने आप को खुला मोदी समर्थक कहते आए हैं। हाल में परेश रावल में डॉ कफील को निशाने पर लिया।
पढ़ें: एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर डॉ कफील ने उठाए सवाल तो परेश रावल बोले- विक्टिम कार्ड मत खेलिए
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सौरभ शुक्ला को शूटिंग के दौरान बुरी तरह गुस्सा आ गया। इसके बाद उन्होंने सेट पर जमकर हंगामा किया। वो किसी बात से इतना नाराज हो गए कि फिल्म के राइटर को जमकर लताड़ा और गालियां दीं। इसके बाद सौरभ ने खुद को वैनिटी वैन में 5 घंटे तक बंद रखा।
पढ़ें: शूटिंग के दौरान दबंग 3 के राइटर पर भड़के सौरभ शुक्ला, सेट पर दीं गालियां