फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Venice Film Festival 2026 Stars Dazzle On The Red Carpet While Bunker Gets A 15 Minute Standing Ovation

वेनिस फिल्म फेस्टिवल: फैशन का जलवा और 'बंकर' की धूम, 15 मिनट तक गूंजी तालियां; क्यों रो पड़ीं पेनेलोप क्रूज?

Wed, 09 Sep 2026 09:35 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 09 Sep 2026 09:35 AM IST
सार

Venice Film Festival 2026: वेनिस फिल्म फेस्टिवल में जहां एक तरफ शानदार फिल्मों की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सितारों का फैशन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। जानें क्या कुछ रहा खास। 
 

विज्ञापन
Venice Film Festival 2026 Stars Dazzle On The Red Carpet While Bunker Gets A 15 Minute Standing Ovation
वेनिस फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

10 दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में हॉलीवुड समेत दुनियाभर के कई बड़े सितारे लिडो द्वीप पहुंच रहे हैं। इस बार रेड कार्पेट पर सादगी और क्लासी लुक देखने को मिल रहे हैं। खासतौर पर काले रंग के आउटफिट्स का खूब दबदबा है। हालांकि, कुछ सितारों ने अपने चमकीले और अलग अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
विज्ञापन


लुक को लेकर चर्चा में रहीं मैगी गिलेनहाल
फेस्टिवल की ज्यूरी अध्यक्ष मैगी गिलेनहाल भी अपने लुक को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने कस्टम ब्लैक सिल्क का असममित बालेंसीआगा गाउन पहना। वहीं, केंडल जेनर का गोल्डन लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। केंडल पहली बार वेनिस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं और इस खास मौके पर उन्होंने जियोर्जियो अरमानी के 1995 के फॉल-विंटर कलेक्शन का विंटेज आउटफिट पहना।
विज्ञापन

Venice Film Festival 2026 Stars Dazzle On The Red Carpet While Bunker Gets A 15 Minute Standing Ovation
वेनिस फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के साथ प्रतिनिधित्व की भी चर्चा
वेनिस फिल्म फेस्टिवल को ऑस्कर से पहले सिनेमा की दिशा का एक अहम संकेत माना जाता है। इस बार गोल्डन लायन की दौड़ में शामिल कई फिल्में गंभीर और राजनीतिक मुद्दों को दिखा रही हैं। डैनी बॉयल की 'इंक', रॉबर्ट पैटिनसन और फोबे ब्रिजर्स की 'प्राइमटाइम' और फ्लोरियन जेलर की 'बंकर' जैसी फिल्मों की काफी चर्चा हो रही है।

हालांकि, फेस्टिवल की मुख्य प्रतियोगिता में महिला निर्देशकों की कम भागीदारी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। इस साल मुख्य मुकाबले में सिर्फ दो फिल्में महिला निर्देशकों की हैं- मे एल-तुखी की 'वुमन अननोन' और रेचल जोर की 'नाजा'।

ज्यूरी अध्यक्ष मैगी गिलेनहाल ने भी माना कि महिला फिल्ममेकरों के लिए अपनी फिल्मों के लिए फंडिंग हासिल करना अब भी आसान नहीं है। ऐसे में इस साल वेनिस फिल्म फेस्टिवल में जहां रेड कार्पेट का फैशन चर्चा में है, वहीं सिनेमा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर बहस भी तेज है।

भावुक होकर रो पड़ीं पेनेलोप क्रूज
वहीं, फेस्टिवल में फिल्म 'बंकर' को भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद करीब 15 मिनट 30 सेकंड तक स्टैंडिंग ओवेशन मिला। इस दौरान फिल्म की एक्ट्रेस पेनेलोप क्रूज भावुक होकर रो पड़ीं।

पेनेलोप ने अपने पति और फिल्म में उनके को-स्टार जेवियर बार्डेम को किस किया और भावुक नजर आईं। दर्शक लगातार तालियां बजाते रहे और इस लंबे स्वागत ने 'बंकर' को वेनिस 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में शामिल कर दिया।

यह स्टैंडिंग ओवेशन 2024 में पेड्रो अल्मोदóवर की फिल्म 'द रूम नेक्स्ट डोर' को मिले 17 मिनट के ओवेशन के काफी करीब रहा।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: किस बात पर भिड़ीं अरिश्फा और आम्रपाली? पहले ही हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए चार लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed