फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल जारी, 150 करोड़ के पास 'हनुमान अंश'; जानें बाकी फिल्मों का हाल

Wed, 09 Sep 2026 09:05 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 09 Sep 2026 09:05 AM IST
सार

Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं जानिए 'टॉक्सिक' और 'इरुमुडी' ने मंगलवार को कितनी कमाई की है। 
 

विज्ञापन
Mirzapur The Movie And Hanuman Ansh Rules At Box Office Know Box Office Collection Of Toxic
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
करीब एक महीने पहले रिलीज हुई 'हनुमान अंश' फिलहाल 'मिर्जापुर द मूवी' के साथ टक्कर में है। 'टॉक्सिक' लगभग आखिरी सांसे गिन रही है। वहीं 'इरुमुडी' की गाड़ी भी धीमी रफ्तार में चल रही है। जानिए इन सभी फिल्मों का मंगलवार का कलेक्शन। 
Mirzapur The Movie And Hanuman Ansh Rules At Box Office Know Box Office Collection Of Toxic
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
'टॉक्सिक' गिन रही आखिरी सांसे 
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' की हालत काफी बदतर है। फिल्म की कमाई अब लाखों में पहुंच गई है। कल मंगलवार को इसने केवल 69 लाख की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 247.20 करोड़ का हो गया है। 
Mirzapur The Movie And Hanuman Ansh Rules At Box Office Know Box Office Collection Of Toxic
इरुमुडी - फोटो : सोशल मीडिया
धीमी रफ्तार में 'इरुमुडी' का कलेक्शन जारी
  • रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' को रिलीज हुए आज 20 दिन हो चुके हैं। 
  • फिल्म की कमाई की गाड़ी धीमी रफ्तार में जारी है। 
  • फिल्म ने कल मंगलवार को 2.25 करोड़ की कमाई की।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 170.95 करोड़ का हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mirzapur The Movie And Hanuman Ansh Rules At Box Office Know Box Office Collection Of Toxic
‘मिर्जापुर: द मूवी’ - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords
'मिर्जापुर द मूवी' का जलवा बरकरार
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने रिलीज के 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। कल मंगलवार को इसने 15.85 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 125.74 करोड़ का हो गया है। 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
Mirzapur The Movie And Hanuman Ansh Rules At Box Office Know Box Office Collection Of Toxic
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 32 दिन हो चुके हैं, लेकिन ये फिल्म कमाई के मामले में 'मिर्जापुर द मूवी' को टक्कर दे रही है।
  • इन दिनों हर तरफ इसी फिल्म की बात हो रही है। 
  • फिल्म ने कल मंगलवार को 11 करोड़ की कमाई की है। 
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 143.13 करोड़ का हो गया है। ये जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: किस बात पर भिड़ीं अरिश्फा और आम्रपाली? पहले ही हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए चार लोग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed