फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग के दौरान दबंग 3 के राइटर पर भड़के सौरभ शुक्ला, सेट पर दीं गालियां

Sat, 13 Jul 2019 04:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 13 Jul 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
Saurabh Shukla flogged the writer of Dabang 3 Dilip Shukla On The Sets Of JFamily Of Thakurganj
Saurabh Shukla - फोटो : twitter

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सौरभ शुक्ला को शूटिंग के दौरान बुरी तरह गुस्सा आ गया। इसके बाद उन्होंने सेट पर जमकर हंगामा किया। वो किसी बात से इतना नाराज हो गए कि फिल्म के राइटर को जमकर लताड़ा और गालियां दीं। इसके बाद सौरभ ने खुद को वैनिटी वैन में 5 घंटे तक बंद रखा।

Saurabh Shukla flogged the writer of Dabang 3 Dilip Shukla On The Sets Of JFamily Of Thakurganj
फैंमिली ऑफ ठाकुरगंज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

सौरभ शुक्ला ने हाल ही में जिमी शेरगिल और माही गिल के साथ फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म की कहानी 'घायल', 'दामिनी', 'उड़ान' और 'दबंग' जैसी फिल्म लिखने वाले राइटर दिलीप शुक्ला ने लिखी है। 

Saurabh Shukla flogged the writer of Dabang 3 Dilip Shukla On The Sets Of JFamily Of Thakurganj
Saurabh Shukla - फोटो : twitter

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस फिल्म के सेट पर दिलीप, अभिनेता सौरभ शुक्ला को एक्टिंग करते हुए सिखाने लगे कि फिल्म का डायलॉग कैसे बोलना है। सौरभ कहानी समझकर अपने हिसाब से डायलॉग डिलीवरी कर रहे थे, लेकिन दिलीप ने सौरभ के साथ भी दबंगई दिखानी शुरू कर दी। सौरभ को ये पसंद नहीं आया और वो गुस्सा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh Shukla flogged the writer of Dabang 3 Dilip Shukla On The Sets Of JFamily Of Thakurganj
सौरभ शुक्ला

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सौरभ शुक्ला ने दिलीप को जमकर गालियां भी दीं। इस झगड़े के बाद सौरभ शुक्ला ने खुद को वैनिटी वैन में बंद कर लिया. उन्होंने ऐसे माहौल के बीच काम करने से साफ इनकार कर दिया। बाद में निर्माता के कहने पर सौरभ राजी हुए। 

विज्ञापन
Saurabh Shukla flogged the writer of Dabang 3 Dilip Shukla On The Sets Of JFamily Of Thakurganj
सौरभ शुक्ला

इस मामले पर बात करते सौरभ शुक्ला ने कहा कि वो इस बारे में कुछ नहीं जानते। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म के सेट पर हर कोई दिलीप की दादागिरी और मनमानी से त्रस्त है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed