बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार साल में कई फिल्में करते हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी करती हैं। इस बार फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में उन्हें सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एक्टर बताया गया है। जून 2018 से जून 2019 तक 444 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब इस बात तापसी पन्नू ने अक्षय कुमार की तारीफ कुछ इस अंदाज में की।
'फोर्ब्स' की लिस्ट में शामिल अक्षय की कमाई सुन तापसी पन्नू ने किया मजेदार ट्वीट, जवाब मिला-माफ करो
अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए तापसी पन्नू ने एक मजेदार ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- प्रेरणादायक, योग्य और वास्तव में हमारे पास सबसे बेस्ट में से एक। सर अब शेयररिंग एंड केयरिंग की बारी है।
Inspiring , deserving and truly one of the best we have around. 👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼👏🏼 @akshaykumar
Bas sir ab sharing and caring ki baari hai 😜 https://t.co/vNamRcUiMl
तापसी के इस ट्वीट पर अक्षय कुमार ने फनी अंदाज में रिप्लाई किया। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म का एक मीम शेयर किया है. इसमें अक्षय ने अजीब सा चेहरा बनाया हुआ है और लिखा है- माफ कीजिए?
बता दें कि 'फोर्ब्स' ने दुनियाभर में एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की सूची जारी की है। इसमें भारत से इस बार केवल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ही जगह बना पाए हैं। इस बार लिस्ट से अभिनेता सलमान खान भी बाहर हो गए हैं।
लिस्ट में कभी भारत के 4 अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार शामिल हुआ करते थे, लेकिन अब इस सूची में महज अक्षय कुमार ही बचे हैं।