फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवेक के डूबते करियर को 'PM मोदी' का सहारा, कभी सलमान से पंगा लेकर खुद का स्टारडम किया था तबाह

Sun, 17 Mar 2019 05:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 17 Mar 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi pm modi biopic know the reason behind salman and his fight
विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। विवेक एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक से अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। उन्होंने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था। ये फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी। विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे उनके करियर पर सीधा असर पड़ा।
Vivek Oberoi pm modi biopic know the reason behind salman and his fight
Salman and Aishwarya
फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश्वर्या और सलमान की मुलाकात हुई। साल 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन सलमान की वजह से सब खत्म हो गया। ऐश्वर्या से अलग हो चुके सलमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे। ऐश्वर्या फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होती थीं और सलमान वहां पहुंच कर हंगामा कर देते थे। सलमान के गुस्से से भी ऐश्वर्या परेशान हो चुकी थीं। 
Vivek Oberoi pm modi biopic know the reason behind salman and his fight
इसी बीच विवेक ओबरॉय उनकी टूटती लवस्टोरी के बीच में कूद पड़े। ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के प्यार में दुखी थीं और ऐसे समय में विवेक ऐश का सहारा बने। लेकिन ऐश्वर्या को संभालने के चक्कर में उस दिन विवेक ने जो किया उसने उनका करियर ही बर्बाद करके रख दिया। इसी दौरान विवेक ओबेरॉय ने एक बड़ी गलती कर दी। विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यही नहीं सलमान ने उन्हें 42 बार कॉल किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi pm modi biopic know the reason behind salman and his fight
vivek oberoi
इस कॉन्फ्रेंस ने किसी का भला करने के बजाए विवेक का ही सब कुछ छीन लिया। जिसके लिए विवेक ने इतना बड़ा कदम उठाया उसने भी उनका साथ छोड़ दिया। ऐश्वर्या के साथ-साथ विवेक के हाथों से कई फिल्मों के ऑफर भी निकल गए। इंडस्ट्री में सलमान खान एक बड़े स्टार थे जबकि विवेक ने अपना करियर शुरू ही किया था। सलमान से पंगे की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें कोई अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता था। इस घटना के बाद विवेक का करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
Vivek Oberoi pm modi biopic know the reason behind salman and his fight
pm modi biopic
लेकिन अब विवेक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर सामने आ चुके हैं जिसमें उनके लुक की काफी तारीफ हो रही है। पीएम मोदी की बायोपिक अगर बॉक्सऑफिस पर कमाल दिखाती है तो विवेक के करियर को एक बार फिर से नई उड़ान मिल सकती है। हालांकि विवेक कई वेबसीरीज में नजर आ चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed