बॉलीवुड में एक्ट्रेस का करियर छोटा माना जाता है। कुछ ही हीरोइन ऐसी होती हैं जो फिल्म जगत में लंबा सफर तय कर लेती हैं। हालांकि कुछ हीरोइन ऐसी भी हैं जो लगातार फ्लॉप फिल्मों से परेशान होकर घर बैठ जाती हैं। लेकिन बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो हिट फिल्म देने के बाद और कई विज्ञापनों में काम करने के बाद भी काम के लिए दर-दर भटक रही हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही एक एक्ट्रेस आरती छाबरिया के बारे में। बता दें कि फिल्म अभिनेत्री आरती छाबरिया ने मॉरीशस में गुपचुप सगाई कर ली है। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जिसमें अक्षय कुमार के साथ आवारा पागल दीवाना और गोविंदा के साथ फिल्म राज भैय्या में नजर आई थीं। उन्होंने मॉरीशस के चार्टर्ड अकाउंटेंट विशारद बिडासी से सगाई की है। यह सगाई 11 मार्च को हुई थी। इस सगाई में उनके खास रिश्तेदार नहीं मौजूद थे।
गुपचुप सगाई रचाने वाली आरती छाबरिया ने सलमान-अक्षय के साथ किया था काम, किए 300 से ज्यादा विज्ञापन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 17 Mar 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन