कटरीना कैफ से शादी करने के बाद विक्की कौशल इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। फिल्मों से लेकर टीवी तक हर जगह विक्की कौशल ही नजर आ रहे हैं। ऊरी और सरदार उधम जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने के बाद अभिनेता इन दिनों अपने एक विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। ये एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी का एड है। अभिनेता का नया वीडियो देखने के बाद यूजर्स को सलमान खान याद आ रहे हैं। विक्की कौशल ने कोल्ड ड्रिंक का एक नया विज्ञापन किया है। जिसको पहले सलमान करते थे। इसका वीडियो भी विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है।
Vicky Kaushal: नया एड वायरल होने पर यूजर्स ने लिए विक्की कौशल के मजे, कहा- पहले तो सलमान की गर्लफ्रेंड....
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 05 May 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन