एकता कपूर ने जब लॉकअप शुरू किया था तो वहीं चाहती थीं कि भारत के पहले जेल वाली थीम पर आधारित शो को एक टफ महिला होस्ट करे, इसलिए उन्होंने बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत को इसके लिए चुना। यह फैसला उनके लिए सही भी साबित हुआ और दस सप्ताह तक चले इस शो ने हर दिन व्यूज के मामले में रिकॉर्ड बनाए। शो में जेलर बनकर आए करण कुंद्रा की एंट्री के बाद भी शो की लोकप्रियता में इजाफा हुआ और कैदियों के खुलासों ने लॉकअप को दिलचस्प बनाए रखा। अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में लोगों में विनर को लेकर एक्साइटमेंट भी बढ़ गया है। लॉकअप जीतने वाले को ट्रॉफी तो मिलेगी ही साथ ही उसे एकता कपूर के शो में लीड रोल भी मिल जाए तो कोई हैरान करने वाली बात नहीं होगी।
Lock Upp: लॉक अप जीतने वाले कैदी को मिलेगा एकता कपूर के अगले शो में लीड रोल का मौका! जानिए आखिर क्यों?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 05 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन