विक्रांत मैसी के साथ वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल से मशहूर हुईं हरलीन सेठी को कथित तौर पर वैभव राज गुप्ता में फिर से प्यार मिल गया है। इससे पहले एक्ट्रेस कुछ समय तक विक्की कौशल के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन 2019 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।
Sanya Malhotra: 'दंगल' या 'जवान' कौन सी फिल्म सान्या मल्होत्रा के दिल के करीब? एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब
2 of 5
वैभव राज गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
ईटाइम्स के मुताबिक, हरलीन और वैभव ने इसी साल डेटिंग शुरू की है। दोनों कथित तौर पर एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। यह जोड़ी साल के अंत में अपने रोका समारोह की भी योजना बना रही है। सूत्र ने इस बारे में पोर्टल से कहा, "हरलीन के पिछले रिश्ते को देखते हुए, इस बारे में तब तक चुप रहने का फैसला किया है जब तक कि वह इसके वह इस विषय पर बात करने में सहज महसूस न कर ले।" फिलहाल दोनों की तरफ से इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
3 of 5
वैभव राज गुप्ता
- फोटो : insta
बता दें कि वैभव राज गुप्ता भी एक अभिनेता हैं। उन्हें गुल्लक (2019), नूर (2017), और अश्चर्याचकित के लिए जाना जाता है! अभिनेता ने नेटफ्लिक्स शो माई में भी अभिनय किया है, जिसमें साक्षी तंवर, वामिका गब्बी, प्रशांत नारायणन और राइमा सेन सहित अन्य ने अभिनय किया है।
4 of 5
कोहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर, हरलीन हाल ही में कोहरा का हिस्सा थीं। इस वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इसमें बरुण सोबती, सुविंदर विक्की, सौरव खुराना, राचेल शेली और मनीष चौधरी मुख्य भूमिका में थे। इस शो में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो चुकी है।
5 of 5
विक्की कौशल, हरलीन सेठी
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की और हरलीन की रिलेशनशिप की बात करें तो दोनों को अक्सर एक साथ लंच व डिनर डेट पर देखा जाता था। वह कई बार फिल्म प्रमोशन करते और कई जगहों पर भी देखे गए थे। हालांकि, जब उनकी ब्रेकअप की खबरें आईं तो फैंस को यह जानकर तगड़ा झटका लगा था।
Jawan Blockbuster: बॉक्स ऑफिस के बादशाह के सामने राजकुमार का सरेंडर, इस हफ्ते नहीं रिलीज होगी दूसरी कोई फिल्म